Amrapali Dubey Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे भोजपुरी की काफी टालेंटेड अभिनेत्रियों में से एक मानीं जातीं हैं। यही कारण है कि उनके फैंस भी काफी तादात में हैं। निरहुआ के संग एक से एक हीट भोजपुरी देने वाली आम्रपाली दुबे का एक भोजपुरी वीडियो सॉन्ग काफी धमाल मचा रहा है। गाने के बोल हैं ‘पिया मेरा कुछ ना किया।’ इस गाने को यूट्यूब पर अपलोड करते ही दो दिन के भीतर करीब 48 लाख से ज्यादा के व्यूज आ चुके हैं। यह गाना काफी वायरल हो रहा है तो कुछ फैंस इस गाने में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के ना होने से काफी निराश हैं। इसको लेकर वीडियो पर काफी कमेंट्स कर रहे हैं। इसी दौरान के एक फैंस ने लिखा, इस गाने में निरहुआ होते तो और मस्त होता वीडियो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, निरहुआ चुनाव में व्यस्त हैं तब तक किसी और को देख लो। आगे एक और यूजर ने लिखा ये किसके साथ वीडियो बना लिया आपने निरहुआ बेस्टहै।

दरअसल निरहुआ और आम्रपाली दुबे लगातार भोजपुरी फिल्मों साथ में करते आएं हैं। और इनकी जोड़ी ऑन स्क्रीन काफी हीट साबित रही है। वहीं फैंस को भी साथ में इस जोड़ी को देखने की आदत हो गई है। लिहाजा दोनों के साथ में ना होने से फैंस को काफी निराशा होती है। बता दें कि पिया मेरा कुछ ना किया गाना काजल फिल्म का है। इस गाने को लिखा और संगीतबद्ध किया है एस कुमार ने। जिसे भोजपुरी की सबसे चर्चित गायिका प्रियंका सिंह ने गाया है। प्रियंका सिंह ने ही छलकता हमरो जवनिया गाया था जो भोजपुरी की सबसे हीट गानों में से रही है। बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे जयवीरू में नजर आएंगें। यह फिल्म जल्द ही देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं निरहुआ की बात करेंं तो वह भाडपा के टिकट से आजमगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)