Pawan Singh: भोजपुरी के फैंस के लिए पवन सिंह (Pawan Singh) नया भोजपुरी सॉन्ग (New Bhojpuri Song) लाए हैं। पवन सिंह का गाना ‘उतारके दुपट्टा’ (Utaar Ke Dupatta) फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने को पवन ने खुद अपनी आवाज दी है। गाने को लिखा विनय बिहारी ने है। पवन सिंह के साथ इस गाने में मोनालिसा भी दिखाई दे रही हैं। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘जिद्दी आशिक’ का है। मोनालिसा इस गाने में ‘जिद्दी आशिक’ से बेहद परेशान दिखाई दे रही हैं।

यू-ट्यूब पर इस गाने को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस इस गाने को देख कर बोल रहे हैं कि ‘एक दम मस्त सॉन्ग जिया पवन भैय्या।’ तो इस बीच कोई पवन सिंह को भोजपुरी फिल्मों का किंग कहने लगा। फैंस को पवन सिंह की एक्टिंग और डांस भी बहुत पसंद है। ऐसे में इस गाने में भी पवन सिंह को देख कर फैंस बेहद खुश हैं। देखें ये वीडियो:-

बता दें, पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा का जाना माना चेहरा हैं। पवन सिंह के फैंस की लिस्ट काफी लंबी और चौड़ी है। एक्टर और सिंगर पवन सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। पवन सिंह इंस्टाग्राम पर भी हैं। आए दिन पवन सिंह अपने फैंस को अपने अपडेट्स वहीं देते हैं।

हाल ही में खेसारी लाल यादव और आमृपाली का एक वीडियो पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया था। जिसमें खेसारी पवन सिंह का डायलॉग बोलते नजर आए थे। इस वीडियो को पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के फैंस ने बहुत पसंद किया था। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ पवन सिंह ने खेसारी लाल को शुक्रिया कहा था।

(और Entertainment News पढ़ें)