Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी परिचय के मोहताज नही हैं। खेसारी लाल का हर एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है और जमकर सुना जाता है। इस बीच खेसारी लाल का नया गाना तोर दूल्हा जलंधर के बंदर लागेला (Tor Dulha Jalandhar Ke Bandar Lagela) यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। खेसारी लाल यादव के इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक इस गाने को 30 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

खेसारी लाल यादव के इस गाने का फिलहाल ऑडियो रिलीज किया गया है। लेकिन इस गाने की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ऐसा लगता है कि बहुद जल्द इस गाने का वीडियो भी रिलीज कर दिया जाएगा। खेसारी का यह गाना काफी मजेदार है खेसारी की प्रेमिका उनसे कहती हैं कि, सुनो मेरी शादी तय हो गई है। जिस पर खेसारी उस लड़के की फोटो दिखाने के लिए प्रेमिका से कहते हैं। जब उनकी प्रेमिका खेसारी को लड़के का फोटो दिखाती हैं तो खेसारी हंसने लगते हैं और कहते हैं कि ये लड़का तो जलंधर का बंदर लग रहा है।

खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने इस गाने में आवाज दी है। रिलीज होने के साथ ही भोजपुरी दर्शकों की जुबान पर ये गाना चढ़ गया था। इस गाने में म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है वहीं गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। गाने के बोल काफी शानदार हैं और पूरे गाने के दौरान खेसारी लाल यादव काफी मस्ती करते हुए नजर आते हैं। खेसारी लाल के इस अंदाज को फैंस पसंद करने के साथ ही जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

खेसारी लाल यादव के लॉकडाउन के दौरान भी दर्जनों गाने रिलीज हो चुके हैं। वहीं पवन सिंह और रितेश पांडे के गाने भी लॉकडाउन में छाए हुए हैं। खेसारी लाल के एक गाने-‘भतार भटियारा रहता जाके आरा’को लेकर काफी विवाद भी हो गया था। लोगों ने खेसारी लाल पर आरोप लगाया था कि ये गाना उन्होंने पवन सिंह को टारगेट करते हुए गाया था। खेसारी लाल ने इससे इंकार करते हुए लोगों से इस विवाद को ना बढ़ाने की अपील की थी।