Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी परिचय के मोहताज नही हैं। खेसारी लाल का हर एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है और जमकर सुना जाता है। इस बीच खेसारी लाल का
नया गाना ‘खेसारी जल ढारेगा वतन के लिए’ यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। खेसारी लाल यादव के इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कुछ ही घंटों में इस गाने को 29 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

खेसारी लाल यादव के इस गाने में खेसारी लाल के अलावा अनिशा पांडे भी नजर आ रही हैं। खेसारी लाल यादव वे इस गाने को गाने के साथ ही खुद इसमें परफॉर्म भी किया है। रिलीज होने के साथ ही भोजपुरी दर्शकों की जुबान पर ये गाना चढ़ गया था। 3 मिनट 36 सेकंड के इस गाने में खेसारी लाल यादव, सेना की वर्दी में भगवान शिव की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है वहीं गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं।

गाने के बोल काफी शानदार हैं और पूरे गाने के दौरान खेसारी लाल यादव देशभक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल के इस अंदाज को फैंस पसंद करने के साथ ही जमकर शेयर भी कर रहे हैं। इस गाने को यूट्यूब पर ही अबतक 96 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

खेसारी लाल यादव के लॉकडाउन के दौरान भी दर्जनों गाने रिलीज हो चुके हैं। वहीं पवन सिंह और रितेश पांडे के गाने भी लॉकडाउन में छाए हुए हैं। खेसारी लाल के एक गाने-‘भतार भटियारा रहता जाके आरा’को लेकर काफी विवाद भी हो गया था। लोगों ने खेसारी लाल पर आरोप लगाया था कि ये गाना उन्होंने पवन सिंह को टारगेट करते हुए गाया था। खेसारी लाल ने इससे इंकार करते हुए लोगों से इस विवाद को ना बढ़ाने की अपील की थी।