Pawan Singh Song, Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का एक और गाना रिलीज हो गया है। पवन सिंह के नए गाने का नाम है ‘साड़ी पर के फोटो’ जो कि फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने के लिए पवन सिंह ने भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी को धन्यवाद दिया है। इस गाने के पोस्टर पर रानी चटर्जी की तस्वरी लगी हुई नजर आ रही है। फोटो में रानी शादी के जोडे़ में सजी हुई नजर आ रही हैं।
‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ और ‘ये लड़की सही है’ गाने के बाद ये पवन सिंह के इस गाने को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। फिलहाल इस गाने का ऑडियो रिलीज किया गया है लेकिन इस गाने की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ऐसा लगता है कि जल्द ही इस गाने का वीडियो भी रिलीज कर दिया जाएगा।
इस गाने को म्यूजिक वाइड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को पवन सिंह और अंकिता सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं। गाने का संगीत काफी शानदार है जो कि आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देगा। इस गाने में संगीत लॉर्ड जी ने दिया है। इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कुछ ही घंटों में इस गाने को 2 लाख से अधिक बार सिर्फ यूट्यूब पर ही देखा जा चुका है। वहीं इस गाने को 18 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।
हाल ही में पवन सिंह के एक और गाने की यूट्यूब पर काफी धूम थी। पवन सिंह का भोजपुरी गाना- 2 सौ के ककही रिलीज हुआ था जिसे पवन सिंह के फैंस ने काफी पसंद किया था। पवन सिंह के इस गाने पर काफी विवाद भी हुआ था और उनपर इस गाने के चोरी का आरोप भी लगा था। कई गायकों ने इस गाने पर अपनी दावेदारी पेश की थी।
पवन सिंह लॉकडाउन के बीच एक के बाद एक कई गाने रिलीज कर चुके हैं। पवन सिंह का एक और गाना ‘तोप ल जवनिया ओढ़निया से’ जो कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुआ था उसे भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि महज रिलीज के 1 दिन के भीतर ही इसे 15 लाख से अधिक बार सुना गया और काफी प्यार मिला।