Pawan Singh New Song, Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का नया गाना रिलीज हो गया है। पवन सिंह के नए गाने का नाम है नजर मिलाओ बबुआन से। पवन सिंह के इस गाने को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। फिलहाल इस गाने का ऑडियो रिलीज किया गया है लेकिन इस गाने की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ऐसा लगता है कि जल्द ही इस गाने का वीडियो भी रिलीज कर दिया जाएगा।

पवन सिंह के इस गाने पर फैंस काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। राशि चौधरी ने लिखा, ‘पवन जी आपके हर गाने में प्रेमिका से लड़ाई या बेवफाई होती है। ऐसा क्यों है कि इस बीच आपका जो भी गाना आ रहा है वह टूटे दिल वाले लोगों के लिए ही है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पवन भैया किसी ने दिल तोड़ दिया है क्या आपका। इंटरनेशनल सॉन्ग के बाद हर गाने में लड़की से धोखा दिखाया गया है।’

pawan singh, bhojpuri ke gane, bhojpuri song
पवन सिंह का नया गाना नजर मिलाओ बबुआन से रिलीज

इस गाने को PRA फिल्म के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने के बोल अरुण बिहारी और विनय निर्मल ने लिखे हैं। गाने का संगीत काफी शानदार है जो कि आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देगा। इस गाने में संगीत छोटे बाबा ने दिया है। इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक इस गाने को 1 लाख से अधिक बार सिर्फ यूट्यूब पर ही देखा जा चुका है। वहीं इस गाने को 23 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

बता दें कि हाल ही में पवन सिंह के एक और गाने की यूट्यूब पर काफी धूम थी। पवन सिंह का भोजपुरी गाना- 2 सौ के ककही रिलीज हुआ था जिसे पवन सिंह के फैंस ने काफी पसंद किया था। हालांकि पवन सिंह के इस गाने पर काफी विवाद भी हुआ था और उनपर इस गाने के चोरी का आरोप भी लगा था। कई गायकों ने इस गाने पर अपनी दावेदारी पेश की थी।