भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली खेसारी लाल और काजल की जोड़ी एक बार फिर से लौट आई है। जी हां, इस बार भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल और काजल राघवानी एक साथ फिर से भोजपुरी पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। हाल ही में खेसारी लाल की अप-कमिंग फिल्म ‘नागदेव’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। यह फिल्म एक हॉरर फैंटेसी पर आधारित है। रोमांच से भरपूर इस फिल्म में काजल एक नागिन के अवतार में नजर आ रही हैं।

देव पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म को निलाभ तिवारी और रमेश सिहं ने प्रोड्यूस किया है। मनोज के. कुशवाहा ने इस फिल्म की कहानी लिखी है। वहीं फिल्म के गाने प्यारे लाल यादव और आजाद सिंह ने लिखे हैं। फिल्म के गाने मधुकर आनंद ने कंपोज किए हैं। आपको बताते चलें, खेसारी लाल यादव और काजल ने अब तक भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है।

https://www.instagram.com/p/Birb_XGBH0H/?

भोजपुरी दर्शक इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। अब तक ये जोड़ी फिल्म ‘मुकद्दर’, ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘दबंग आशिक’, ‘हेरा फेरी’, ‘हम हैं हिंदुस्तानी’, ‘मैं सहरा बांधके आऊंगा’ और इसके अलावा कई फिल्मों में काम कर चुकी है। इस बार एक बार फिर से खेसारी और काजल फिल्म ‘नागदेव’ में साथ नजर आने वाले हैं। भोजपुरी वर्ग के दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

https://www.jansatta.com/entertainment/