भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह ने हाल ही में सगाई कर ली। उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी मगर उन्होंने खुद इसे ऑफिशियल नहीं किया था। मिस्ट्री गर्ल के साथ उनकी सगाई को लेकर हर कोई हैरान रह गया। मगर अब समर सिंह ने अपनी मंगेतर का खुलासा कर दिया है। समर ने खुद सगाई की तस्वीर शेयर की और पत्नी का नाम भी बताया है।
समर सिंह ने सगाई का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है: मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन। अपनी सोलमेट के साथ सगाई कर ली।
वहीं तस्वीरें शेयर करते हुए समर सिंह ने लिखा: ”तुम पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत रत्न हो। मैं दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूँ जो तुम्हें अपना कह सकता हूँ। तुम्हेरा लिए मेरा प्यार जीवन भर रहेगा।
समर सिंह ने अपनी होने वाली पत्नी का नाम भी बताया और उन्हें टैग भी किया था, वो प्रतिभा सिंह नाम की लड़की से शादी करने वाले हैं। हालांकि कुछ ही देर में समर सिंह ने प्रतिभा सिंह का नाम हटा दिया।
आपको बता दें, समर सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थे। दोनों ने कई म्यूजिक वीडियो में साथ में काम किया। वैलेंटाइन्स डे 2023 के मौके पर आकांक्षा ने समर सिंह के साथ एक फोटो शेयर करके अपने प्यार का इजहार भी किया था और उन्हें अपना हस्बैंड कहा था, मगर कुछ ही देर में ये तस्वीर डिलीट कर दी थी। दोनों के अफेयर और लिवइन में रहने की खूब चर्चा थी। मगर फिर 30 मार्च को आकांक्षा दुबे के निधन की खबरें आ गईं।
आकांक्षा दुबे के निधन के बाद एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। आकांक्षा दुबे मौत मामले में समर सिंह को अरेस्ट कर लिया गया, उनपर आकांक्षा की मौत का इल्जाम भी लगा। फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं और अब सगाई भी कर ली है। एक्ट्रेस की मां ने समर पर आरोप लगाए थे कि समर ने उनकी बेटी के साथ झूठा वादा करके शारीरिक संबंध बनाते रहें और एमएमएस लीक करने की धमकी भी देते थे।
समर का कहना है कि उनका आकांक्षा के साथ सिर्फ काम का रिश्ता था उसके अलावा कोई रिश्ता नहीं था। कहा गया कि आकांक्षा ने निधन से पहले समर सिंह को 2 बार कॉल किया था और फिर सुसाइड कर लिया। हालांकि समर सिंह इन सब बातों से इनकार करते रहे हैं। मामले की जांच चल रही है।