भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी चचेरी बहन की मौत हो गई है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है और फैंस से उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करने को कहा है। रानी ने बताया कि उनकी बहन महज 37 साल की थी और 13 सितंबर को निमोनिया के कारण उनकी जान चली गई।

रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, “मेरी चचेरी बहन का आज सुबह निधन हो गया, कृपया उसकी आत्मा के लिए प्रार्थना करें। बहुत दुखद समय है हमारे लिए, वह सिर्फ 37 साल की थी और निमोनिया से पीड़ित थी और कुछ वायरस भी था। कृपया ध्यान रखें।” बहन की मौत की जानकारी देने के साथ रानी चटर्जी ने फैंस से अपना ख्याल रखने को भी कहा है।

रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम के साथ-साथ जनसत्ता.कॉम को अपनी चचेरी बहन के निधन की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कब और इस कारण उनकी बहन की जान चली गई।

रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वो फैंस को काम और लाइफ से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। इस वक्त एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘बड़की बहू छोटकी बहू’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म के कुछ सीन यूट्यूब पर उपलब्ध हैं, जो खूब वायरल हो रहे हैं। फिल्म का एक 43 मिनट का वीडियो, जिसमें काजल राघवानी और रानी की मजेदार देवरानी-जेठानी वाली जोड़ी का प्यार देखने को मिल रहा है। यूट्यूब पर इस वीडियो को 35 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इस फिल्म में रानी चटर्जी के साथ काजल राघवानी, अंशुमन सिंह राजपूत, जय यादव, मनोज टाइगर, किरण यादव, प्रेम दुबे, विद्या सिंह, स्वीटी सिंह जैसे सितारे हैं। फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है और इसके डायलॉग अरविंद तिवारी ने लिखे हैं।