Bhojpuri Adda: रवि किशन मल्टीटैलेंटेड एक्टर में गिने जाते हैं, उन्होंने न सिर्फ भोजपुरी में बल्कि बॉलीवुड और छोटे परदे में भी अपने अभिनय का कमाल दिखाया है। इतना ही नहीं वो बीजेपी के सांसद भी हैं। रवि किशन इस वक्त गोरखपुर लोकसभा के सांसद हैं। वहीं पाखी हेगड़े भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस हैं, लोग यूट्यूब पर उनकी फिल्में सर्च करके देखते हैं। आज हम आपको रवि किशन और पाखी हेगड़े की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसे यूट्यूब पर 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
SANTAAN AGO TOHFA – Full Bhojpuri Movie संतान एगो तोहफा
रवि किशन, पाखी हेगड़ेस सुभि शर्मा और अवधेष मिश्रा जैसे सितारों से सजी ये फिल्म यूट्यूब चैनल टी-सीरीज हमार भोजपुरी पर 11 जनवरी 2016 को रिलीज की गई है। इस फिल्म को अब तक 43 मिलियन यानी कि 4 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस फिल्म में आपको भोजपुरी के कई मशहूर सिंगर्स के गाने भी सुनने को मिलेंगे। मोहन राठौर, इंदु सोनाली, सुदेश भोंसले, प्रियंका सिंह, मनोज मिश्रा, ममता शर्मा, रेखा राव, पामेला जैन और गुणवंत सेन ने इस फिल्म में अपनी आवाज दी है। वहीं म्यूजिक डायरेक्टर गुणवंत सेन और राज सेन हैं।
इस फिल्म में रवि किशन और पाखी हेगड़े के कई बोल्ड सीन भी फिल्माए गए हैं। फिल्म के गाने भी हिट हैं। तो अगर आपने ये फिल्म अभी तक नहीं देखी है तो यूट्यूब पर इसे मुफ्त में देख सकते हैं।