Bhojpuri Adda: ‘स्त्री 2’ के ‘आई नहीं’ गाने के बाद पवन सिंह का नया बॉलीवुड सॉन्ग आ रहा है। ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में भी भोजपुरी पावर स्टार का एक गाना है, जिसका टाइटल है ‘चुम्मा’। ये गाना 5 अक्टूबर यानी आज शाम 5 बजे रिलीज होने वाला है। पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी जानकारी दी, जिससे उनके करीबी दोस्त और फैंस काफी खुश हैं। वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भी खुशी जाहिर की है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने तंज कसा है, जिसे लोग पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से जोड़ रहे हैं।
क्या है कमेंट?
दरअसल पवन सिंह ने गाने की शूटिंग का एक क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जिसमें वो राजकुमार राव के साथ डांस करते दिख रहे थे। इस पोस्ट पर रानी चटर्जी ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा, “अब आएगा मजा, कुछ लोगों की शक्ल देखने लायक होगी।” लोगों का कहना है कि ये ताना रानी चटर्जी ने अक्षरा सिंह को मारा है।
अक्षरा सिंह से क्यों जोड़ रहे लोग?
जब अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे उस वक्त रानी चटर्जी ने नाराजगी जाहिर की थी। इस विवाद में रानी चटर्जी का नाम भी घसीटा गया था, जिससे रानी नाराज हो गई थीं और उन्होंने उन्हें उस मामले में न घसीटने के लिए कहा था। अक्षरा के पिता ने कहा था कि उनकी बेटी को भोजपुरी इंडस्ट्री से किसी का समर्थन नहीं मिल रहा है, उन्होंने कहा था कि एक्ट्रेसेस उनकी बेटी से जलती हैं।
जिसके बाद रानी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था, “विपिन सिंह जी का कहना है कि सभी भोजपुरी एक्ट्रेस उनकी बेटी से जल रही हैं। उनकी बेटी को कोई सपोर्ट नहीं कर रहा है। आप सभी विक्टिम कार्ड क्यों खेलते हैं, फिर कहते हैं एकलौती है, जो अपने दम पर खड़ी है। अगर अपने दम पर है, तो सबके सपोर्ट की क्या जरूरत है। अगर सपोर्ट चाहिए, तो सपोर्ट करना भी चाहिए। ये बोलना बंद करें कि आपकी बेटी से भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनें जलती हैं।”
बता दें कि जब ये किस्सा हुआ था उस वक्त अक्षरा सिंह ‘बिग बॉस ओटीटी’ में थीं और उनके पिता ने कहा था कि भोजपुरी इंडस्ट्री से कोई भी उनकी बेटी के गेम को भी सपोर्ट नहीं कर रहा है। इस बात पर भी रानी चटर्जी ने खरी खोटी सुनाई थी। रानी ने कहा था, “अक्षरा इन दिनों बिग बॉस में हैं और उनके पिता ने एक इंटरव्यू में कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री के हीरो तो हीरो हीरोइन भी जलती है। उनके ये शब्द थे, मैं हमेशा से देखती आ रही हूं कि ये दोनों हमेशा विक्टिम कार्ड खेलते रहे हैं। बेचारी बनने की कोशिश की जाती है। अक्षरा बाहर भी थी तो उसका हमेशा ऐसा ड्रामा चलता रहा है…”
/