Bhojpuri Adda: भोजपुरी गाने भले ही सुनने में मस्त लगते हैं और इनका म्यूजिक कमाल का होता है लेकिन अक्सर ये काफी डबल मिनिंग होते हैं। इसलिए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गानों को अश्लील बताया जाता है। अब इस पर मशहूर DJ और GrooveNexus के फाउंडर हिमांशु मिश्रा ने अपनी राय रखी है और कहा है कि पिछले कुछ सालों में अश्लील गानों का चलन ज्यादा बढ़ गया है।
क्योंकि हिमांशु एक मशहूर डीजे हैं, तो उन्हें भी इन गानों को बजाना पड़ता है और इसे लेकर उन्होंने लोगों की डिमांड के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज भी कई गाने हैं जो अच्छे हैं लोग उन्हें सुनना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ पिछले कुछ सालों में अश्लील गानों का चलन बढ़ा है। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि ऑडियंस क्या सुनना पसंद करती है ये इस पर भी निर्भर करता है।
डीजे ने कहा कि गानों में अब कंटेंट कम रह गया है और इससे ज्यादा विवाद बढ़ गया है। “ये सिर्फ सिनेमा की गलती नहीं है, बल्कि हम सब इसमें कहीं न कहीं जिम्मेदार हैं।” उन्होंने ये भी बताया कि ऐसे गानों का दौर कब शुरू हुआ।
हिमांशु ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अश्लील गानों का दौर 2000 के दशक से शुरू हुआ। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गाने आना जब शुरू हुए तभी से अभद्रता बढ़ गई। उन्होंने कहा कि गानों को फेमस करने के लिए उसे अश्लील बनाया जाता है, जिससे उसकी रीच बड़े और रातों रात वो फेमस हो जाए। हिमांशु ने ये भी कहा कि अब भी अच्छे गाने बनने बंद नहीं हुए हैं, लेकिन भद्दे गाने जल्दी वायरल होते हैं।
हिमांशु ने बताया कि डीजे होने के नाते उन्हें लोगों की डिमांड के हिसाब से गाने बजाने पड़ते हैं। कुछ लोग अच्छे गाने पसंद करते हैं, वहीं कई लोग बोल्ड और मसालेदार गानों की डिमांड करते हैं। उन्होंने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री को कंटेंट पर ध्यान देना होगा, अश्लीलता से मशहूर हो सकते हैं, लेकिन म्यूजिक की पहचान ये नहीं है। कल्चर और ऑडियंस के इमोशन की परवाह करते हुए गाने बनाए जाने चाहिए।
उन्होंने ये भी कहा कि अब भी बहुत से अच्छे गाने और आर्टिस्ट हैं, जिन्हें प्रमोट करने की जरूरत है। क्योंकि म्यूजिक का मकसद एंटरटेन करना और सोसायटी को एक साथ जोड़ना है।