भोजपुरी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, ” उसे हीरो की जरूरत है, तो वह खुद ही अपना हीरो बन गई।” अभिनेत्री अपने इंस्टाग्राम पर आए दिन डांस और मस्ती के वीडियो भी शेयर करती हैं, जिनपर फैंस जमकर कमेंट्स करते हैं।
अक्षरा अपनी एक्टिंग के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। एक समय ऐसा था, जब उनकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए, लेकिन वह हारी नहीं और आगे बढ़ती रहीं। पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था।
बिग बॉस में मिला था धोखा: अक्षरा हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थीं। जहां उनकी दोस्ती अपने को-कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल के साथ हुई थी। सीजन के कुछ ही हफ्तों बाद प्रतीक ने अक्षरा का साथ छोड़ दिया था, जिससे वह काफी दुखी हो गई थीं।
ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं: एक्ट्रेस ने आरोप लगाए थे कि पवन सिंह उनके साथ मारपीट किया करते थे। इतना ही नहीं पवन सिंह की शादी के वक्त उनके परिवार ने अभिनेत्री को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस की मदद ली।
एसिड अटैक की भी हुई थी साजिश: अक्षरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनपर एसिड अटैक की भी साजिश रची गई थी। रात के समय तीन लोग एसिड लेकर उनका पीछा कर रहे थे। जिसके बाद मुश्किल से उन्होंने अपनी जान बचाई थी।
सुसाइड के ख्याल आने लगे थे: अक्षरा ने बताया था कि एक समय में उनके मन में खुदकुशी करने के ख्याल आने लगे थे। वह डिप्रेशन में चली गई थीं। उनका करियर खत्म होने की कगार पर था, तब उनके पिता ने उनको संभाला था। वह अपने पिता के बेहद करीब हैं और सोशल मीडिया पर उनके साथ रील्स भी साझा करती रहती हैं।
रवि किशन के साथ की थी पहली फिल्म: अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में की थी। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती ने उन्होंने भोजपुरी जगत तहलका मचा दिया था। उनकी पहली फिल्म का नाम ‘सत्यमेव जयते’ था, जिसमें वह रवि किशन के साथ नजर आई थीं.