मुकेश खन्ना बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में भीष्म पिताम्ह के किरदार को बहुत ही जिम्मेदारी के साथ निभाते दिखे थे। एक्टर मुकेश खन्ना इन दिनोंन अपने वीडियोज के माध्यम से फैंस को महाभारत स जुड़ा ज्ञान देते रहते हैं। कुछ वक्त पहले मुकेश खन्ना ने एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था जिसमें वह उन यूट्य़ूबर्स पर भड़कते दिखे थे जो महाभारत को लेकर अपनी ही कहानियां रच रहे थे।
अपने हिसाब से यूट्यूबर्स का महाभारत को लेकर मॉडिफिकेशन करना उन्हें बिलकुल गंवारा न था। ऐस में जून के महीने में उन्होंने एक वीडियो बनाया जिसमें वह ऐसे लोगों को हड़काते दिखे। वीडियो में भीष्म पिताम्ह की छवि को अपने हिसाब से बदलने को लेकर मुकेश खन्ना एक यू-ट्यूबर पर भड़कते हुए बोले- ‘ऐसे दिखाते हो तुम भीष्म पिताम्ह को? शर्म नहीं आती आप लोगों को? डूब मर जाना चाहिए आप लोगों को चुल्लू भर पानी में।’
मुकेश खन्ना वीडियो में कहते हैं- हमारे यहां लोग बहक जाते हैं। हमारे यहां मानसिकता है कि एक ने किया है तो मैं भी करूंगा।आपको पता है कि मैंने महाभारत बनाने वाली के खिलाफ भी कड़े शब्दों में उनकी निंदा की थी। मैंने उन्हें भी कहा था कि आप महाभारत को इस तरह से नही दिखा सकते। आप व्यास मुनि से आगे नहीं बढ़ सकते।’
मुकेश खन्ना ने कहा- ‘आप वो चीजें नहीं दिखा सकते जो कि महाभारत में नही हैं। लेकिन जिस तरह से मैं यूट्यूब में देख रहा हूं, ऐसे कई चैनल्स हैं जो ऐसा कर रहे हैं। डिवाइन टेल्स नाम का एक चैनल है जो कि महाभारत को लेकर अपनी अलग कहानी बताता है। ये महाभारत की अंदर की कहानियां निकाल रही हैं और उसके बाद वो बोलती हैं कि आप इसे लाइक करें शेयर करें। उसमें द्रौपदी और कृष्ण का रिश्ता दिखा रहे हैं। आप किसी और धर्म के होते ना तो आप पर बीच सड़क में कोड़े बरसाए जाते।’