Bharti Singh TikTok Video: कॉमेडियन भारती सिंह अपने कॉमिक अंदाज से लोगों को हंसा-हंसाकर लोट पोट कर देती हैं। अपने ह्यूमर से देशभर का दिल जीतने वालीं भारती सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों भारती फन एप्लिकेशन TikTok का खूब इस्तेमाल करती हैं। भारती के मजेदार TikTok वीडियो लोगों को खूब पसंद भी आते हैं। इन दिनों भारती का एक TikTok वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है, जिसमें वह अपनी लाचाकी से पति हर्ष लिबांचिया को ‘बंदर’ बना देती हैं।

वीडियो में भारती अपने आधे चेहरे पर अपना हाथ रखे हुए नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड से शाहिद कपूर और अमृता राव स्टारर फिल्म विवाह का गाना ‘आंखों को उन्हीं का इंतजार’ सुनाई पड़ रहा है। अपने चेहरे पर हाथ लगाए हुए भारती अपने मोबाइल का कैमरा पति हर्ष के सामने ले जाती हैं। जिसके बाद अचानक से हर्ष के चेहरे पर फनी मंकी फिल्टर लग जाता है। खुद को इस रूप में देखकर खुद हर्ष हैरत में पड़ जाते हैं और बाद में हंसने लगते हैं। भारती ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा- मेरा पर्सनल मंकी।

यदि आपको TikTok के बारे में जानकारी नहीं है तो बता दें कि भारती सिंह ने अपने चेहरे पर इसलिए हाथ लगाया था ताकि TikTok फिल्टर उनका चेहरा डिटेक्ट न करें। यदि वह चेहरे पर हाथ नहीं लगातीं तो उनकी पोल पट्टी खुल जाती। भारती सिंह के इस वीडियो को फैन्स खूब एन्जॉय कर रहे हैं। तमाम यूजर्स ने भारती की इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- क्या मैडम आप भी। वहीं एक यूजर ने लिखा- मैडम आप दोनों बहुत क्यूट और फनी हो। भारती के इस वीडियो को कुछ घंटों में 3 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)