भारती सिंह स्टैंडअप कॉमेडियन होने के साथ-साथ शोज भी होस्ट करती हैं। इन दिनों वो अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ शो ‘हुनरबाज’ को होस्ट कर रही हैं। इस शो में प्रतिभागी अपने हुनर को दिखाने के लिए आते हैं। इस शो के जजेज परिणीति चोपड़ा और करण जौहर हैं। शो के आने वाले एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है। जिसमें भारती रो रही हैं और हर्ष भी इमोशनल हो रहे है। परिणीति और करण उन्हें चुप कराते नजर आ रहे हैं।

दरअसल दोनों शो में आए 5 हुनरबाजों का एक्ट देखकर भावुक हो गए। 5 हुनरबाज स्टेज पर हर्ष और भारती की लव स्टोरी को डांस के जरिए लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की। उनकी दोस्ती से लेकर शादी तक के सफर को इन हुनरबाजों ने बहुत खूबसूरती के साथ पेश किया। इन हुनरबाजों ने अपने एक्ट के जरिए दिखाया कि बिल्कुल अलग होने के बावजूद दोनों बेस्ट कपल हैं। भारती और हर्ष के साथ-साथ ये एक्ट जजेज को भी बेहद पसंद आया।

आपको बता दें कि हर्ष और भारती वाकई में एक पर्फेक्ट कपल हैं। दोनों की लव स्टोरी बहुत खास और अलग है। दोनों की मुलाकात कॉमेडी सर्कस के दौरान हुई थी। हर्ष भारती के लिए स्क्रिप्ट लिखते थे। तभी दोनों में दोस्ती हो गई थी। उस वक्त को याद करते हुए एक बार भारती ने हर्ष की जमकर खिंचाई की थी।

भारती ने बताया था कि ये उसमें स्क्रिप्ट राइटर थे। ये जिसकी स्क्रिप्ट लिखते थे वो शो से बाहर हो जाता था। इन्होंने कपिल शर्मा तक को आउट कराया हुआ है। एक टीम आउट दूसरी टीम आउट, फिर मुझे डायरेक्टर ने कहा हर्ष अब तेरे लिए लिखेगा। जिसके बाद मैं डर गई। मैंने कहा मैं नई नई आई हूं मैंने लोन भी लिया है। अगर मैं आउट हो गई तो लोन कौन भरेगा?”

आगे भारती ने हर्ष की तारीफ करते हुए बताया कि जैसे नेहा कक्कड़ के पति रोहू क्यूट हैं, वैसे ये भी छोटा सा क्यूट था। मैंने कहा चलो लिखो स्क्रिप्ट देखते हैं। हर्ष ने पहली बार मेरे लिए स्क्रिप्ट लिखी और मुझे आउट कर दिया गया।