Bharat box office collection Day 15: सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे वीक में 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। फिल्म का अबतक कुल कलेक्शन 201 करोड़ 82 लाख रुपए से ज्यादा हो गया है। फिल्म को क्रिटिक्स और पब्लिक का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ट्रेड पंडितों ने भारत को फैमिली एंटरटेनर बताया है। यह फिल्म सलमान खान की ईद के मौके पर रिलीज हुई बड़ी फिल्म साबित हुई है। फिल्म ने 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट में लिखा- भारत ने बॉक्स ऑफिस पर डबल सेंचुरी मारी है। फिल्म का कुल कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंच गया है। नार्थ में फिल्म को लेकर अभी भी बज है जबकि बाकि जगहों पर फिल्म के कमाई की रफ्तार धीमी पड़ी है। दूसरे वीक के शुक्रवार(14 जून) को 4 करोड़ 30 लाख, शनिवार (15 जून) को 6 करोड़ 37 लाख, रविवार (16 जून) 6 करोड़ 19 लाख, सोमवार (17 जून) 2 करोड़ 63 लाख और मंगलवार (18 जून) 2 करोड़ 32 लाख की कमाई की थी। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 201 करोड़ 86 लाख रुपए हो गया है। भारत को लेकर ऐसे कयास लगाए गए हैं कि फिल्म ने 19 जून को करीब 2 करोड़ रुपए की कमाई की है।
माना जा रहा है अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भारत’ को आने वाले दिनों में नई रिलीज से कड़ी टक्कर मिल सकती है। इस वीक सिनेमाघरों में ‘कबीर सिंह’ और ‘मेन इन ब्लैक:इंटरनेशनल’ जैसी सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं।


जहां सलमान खान की भारत दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है, वहीं सुनील ग्रोवर ने सलमान संग एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ सुनील ने कैप्शन लिखा- एक फैन पल।
सलमान खान के फैन्स लगातार अपना रिएक्शन जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने बताया है कि सलमान की भारत आखिर क्यों खास है-
सोशल मीडिया पर सलमान खान के फैन्स अपने चहेते स्टार को बधाई दे रहे हैं। भारत ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। अब दर्शकों की निगाहें 250 करोड़ के क्लब पर टिकी हुई हैं।
भारत फिल्म के निर्माता अतुल अग्निहोत्री सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। अतुल ने दर्शकों का शुक्रियादा करते हुए लिखा कि फिल्म ने भारत में 200 करोड़ की कमाई कर ली है और फिल्म साल 2019 की सबसे बड़ी एंटरटेनर साबित हुई है।
ट्रेड एनालिस्ट रोहित जयसवाल ने लिखा- 'भारत ने अबतक 203 करोड़ रुपए की कमाई की है।' सोशल मीडिया पर भी ऐसी चर्चा है कि फिल्म के लिए 250 करोड़ की राह काफी मुश्किल है। दरअसल अब बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
जर्नलिस्ट जोगिंदर तुनेजा ने एक ट्वीट में लिखा- अली अब्बास जफर ने बॉक्स ऑफिस पर 200 और 300 का स्कोर बना चुके हैं। टाइगर जिंदा है और सुल्तान के बाद भारत 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई।
ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल के मुताबिक, भारत दूसरे वीक में भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती के साथ टिकी हुई है। हालांकि कबीर सिंह की रिलीज के कारण फिल्म की स्क्रीन्स पर कुछ कटौती हो सकती है। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 210-212 करोड़ रुपए के आसपास हो सकता है।