Salman khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी फिटनेस को लेकर काफी सचेत रहते हैं। जिम में घंटों वर्कआउट करने की वजह से ही सलमान आज भी फिट हैं। अब सलमान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर जिम वर्कआउट का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है कि हर कोई पूछ रहा है, ये क्या भाई जान! इस वीडियो में वह लेग प्रेश मशीन पर एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके सिक्योरिटी गार्ड्स उस पर बैठे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा- ‘उतार-चढ़ाव का अनुभव करने के बाद मेरे सिक्योरिटी वालों को आखिरकार एहसास हो गया कि वो मेरे साथ कितने ज्यादा सुरक्षित हैं.. हा हा।’ सलमान खान के इस एक्सरसाइज वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में वह दो सिक्योरिटी गार्ड्स को प्रेश मशीन पर बैठा कर लेग एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। वह बहुत ही सहज तरीके से इस एक्सरसाइज को कर पा रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दें हाल ही में आई सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। लोग इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इसकी अपार सफलता से सलमान खान काफी खुश हैं। इसके आलावा हाल ही में सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपनी भतीजे योहान के साथ स्टंट करते नजर आए थे। योहान के जन्मदिन पर जारी इस वीडियो में सलमान खान बीनबैग से उछलते हुए योहान को हवा में पकड़ते हुए दिखे थे। इस वीडियो के बैकग्राउंड में सलमान खान की फिल्म भारत का गाना स्लो-मोशन बज रहा था।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)