थप्पड़ खाने या फिर करंट लगने पर अनोखे अंदाज में ‘आई लाइक इट’ बोलने वाले अनोखे लाल सक्सेना उर्फ सानंद वर्मा को देखकर ही दर्शकों की हंसी निकल जाती है। भाबीजी घर पर हैं में पागल का किरदार करने वाले सानंद वर्मा कहते हैं कि उनमें थोड़ा पागलपन है। और इसी की वजह से उनको शो मिला। नहीं तो भाबीजी घर पर हैं के राइटर मनोज कुमार संतोषी ने उनको रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन शो के निर्देशक शशांक बली की जिद थी कि ये किरदार मैं ही करूं।
अनोखे लाल सक्सेना उर्फ सानंद वर्मा आज घर-घर में जाना-माना नाम बन चुके हैं। लोकप्रिय टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ ने उन्हें लोकप्रियता के जिस मुकाम पर पहुंचाया है, उसके बारे में उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। आज वह टीवी के लोकप्रिय स्टार्स में से एक हैं। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने में उनको काफी संघर्ष भी करना पड़ा था।
एक इंटरव्यू में सानंद वर्मा ने इस बात का जिक्र किया था कि एक्टर बनने के लिए उन्होंने बड़ी MNC कंपनी में अपनी 50 लाख की नौकरी छोड़ दी थी। एक्टर बनने का सपना बचपन से ही था। किसान परिवार से थे। घर का खर्च चलाने के लिए मात्र 8 साल की उम्र से उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही किताबें भी बेचते थे। इस सबके अलावा उन्होंने खर्च चलाने के लिए मात्र 12 साल की उम्र में ट्यूशन भी दी। लेकिन एक्टर बनने के सपने को वो जिंदा रखे। और एक दिन मुंबई चले आए। यहीं पर वह एक कंपनी में नौकरी करने लगे।
सानंद के मुताबिक नौकरी से वे साल के 50 लाख कमाते थे लेकिन एक बार उन्होंने सेफ जोन को त्यागते (साल 2008) हुए नौकरी छोड़ दी और ऑडिशन के लिए दर-दर भटकने लगे। नौकरी से जो पैसे कमाए थे उन पैसों से वे अपने घर की ईएमआई भर दी और फिर एक वक्त ऐसा आया कि उनके पास ट्रांस्पोर्ट में चलने के भी पैसे नहीं बचे। फिर उन्होंने 14 घंटे पैदल चलकर प्रोडक्शन हाउस के चक्कर लगाते। थकावट के कारण ऑडिशन भी ठीक से नहीं दे पाते थे। लेकिन मेहनत रंग लाई और छोटे-मोटे ऐड में काम मिलने लगे। आज सक्सेना एक दिन में शो से 30 हजार रुपए कमाते हैं।
‘सक्सेना’ यानी सानंद वर्मा ने 2010 में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने ‘मर्दानी’, ‘रेड’ और ‘पटाखा’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। पर असली पहचान मिली टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ से। वह सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘छिछोरे’ में दिखे थे। टीवी पर वह ‘एफआईआर’, ‘सीआईडी’ और ‘अदालत’ जैसे शोज में काम कर चुके हैं।