टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ काफी पॉपुलर है। इसका एक-एक कैरेक्टर लोगों के बीच काफी फेमस है। इसी में से एक अंगूरी भाभी को किरदार भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। इस रोल को प्ले कर शुभांगी अत्रे घर-घर में फेमस हो गईं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। स्क्रीन पर सभी को हंसाने और गुदगुदाने वाली शुभांगी पर्सनल लाइफ में काफी अकेली हैं। 42 साल की उम्र में एक्ट्रेस एक बेटी की मां हैं। ऐसे में अब उन्होंने हाल ही में पति संग टूटे रिश्ते पर बात की है।
शुभांगी अत्रे ने छोटी उम्र में ही शादी कर ली थी। उनकी शादी 20 साल की उम्र में पीयूष पूरे से हो गई थी और 19 साल के बाद वो उनसे अलग हो गई थीं। उन्होंने जब अपनी शादी को तोड़ने का ऐलान किया था तो इसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया था। इन सब के बीच अब हाल ही में एक्ट्रेस ने ई-टाइम्स से टूटे रिश्ते पर बात की। उन्होंने बताया कि ये वक्त उनके लिए काफी इमोशनल रोलर-कोस्टर की तरह रहा। उन्होंने तब शादी कर ली थी जब वो 20 साल की थीं। वो मानती हैं कि उनके लिए काफी आसान नहीं था। लेकिन अब उन्हें तसल्ली है कि ये हो चुका है।
दूसरी शादी करेंगी शुभांगी अत्रे?
शुभांगी अत्रे ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं कि उन्हें नहीं लगता है कि वो अपनी जिंदगी में फिर से किसी से प्यार कर पाएंगी। उनका मानना है कि अब ये उनसे नहीं हो पाएगा। एक्ट्रेस कहती हैं कि अब उनका पार्टनर सिर्फ उनका काम है। उन्होंने रिलेशनशिप के लिए अपनी जिंदगी के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। इस बातचीत में वो अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि कम उम्र में ही वो एक बेटी की मां बन गई थीं। उनकी बेटी 18 साल की है और वो यूएस में पढ़ाई कर रही है।
शुभांगी अत्रे अपनी बेटी को अपनी सबसे बड़ी क्रिटिक और बेस्ट फ्रेंड मानती हैं। टीवी एक्ट्रेस का मानना है कि वो और उनकी बेटी साथ में ग्रो हुई हैं।
बहरहाल, इसके अलावा अगर शुभांगी अत्रे के बारे में बात की जाए तो उन्होंने टीवी पर अपने करियर की शुरुआत एकता कपूक के शो ‘कसौटी जिंदगी के’ से की थी। इसमें उन्होंने पलचिन बसु की भूमिका निभाई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘कस्तूरी’ और ‘दो हंसों का जोड़ा’ जैसे शोज में काम किया और फिर वो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में दिखीं। इससे वो घर-घर में अंगूरी भाभी बन पहचान बनाने में कामयाब रहीं।