जेनिफर विंगेट उर्फ बेहद की माया ने अर्जुन के प्रति अपने जुनून की झलक एक बार फिर दिखाई है। अर्जुन का किरदार कुशल टंडन ने निभा रहे हैं। इसका दूसरा सीजन काफी भयानक लग रहा है। यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित होता है। इसमें आने वाले ट्विस्ट और थ्रिल दर्शकों को बांधकर रखने में सहायक हैं। अब शो तीन सालों का लीप लेने वाला है और जिसकी वजह से यह काफी एक्साइटिड हो जाएगा। यह शो आपको एक्साइमेंट के दूसरे लेवल पर ले जाने के लिए तैयार है। इसकी झलक माया यानी जेनिफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। दूसरे सीजन की टैग लाइन है- मोहब्बत की नई दहशत। इस दमदार टीजर में प्यार और नफरत दोनों साथ दिखाई दे रहे हैं। लेकिन जिस बात ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया वो है कि आखिर विगेंट ने इस प्रोमो को शेयर करने के बाद डिलीट क्यों कर दिया।
लेटेस्ट वीडियो में माया अर्जुन की तस्वीर को लाल रंग से पेंट रही है। जो ऐसा लगता है कि उनका खून है। वहीं दूसरी तरफ अर्जुन खुद को दर्द देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो खुद को हंटर से मार रहे हैं। जेनिफर ने बेशक प्रोमो को डिलीट कर दिया है लेकिन यह इंटरनेट पर कई जगह फैल चुका था। इसकी वजह दोनों की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। शो में सभी तरह के मसाले डाले गए हैं। इसमें आपको प्यार, पैशन, दर्द, नफरत और थ्रिल मौजूद हैं। जो इस प्रोमो में भी मौजूद है। जेनिफर और कुशल के इस शो ने सफलतापूर्वक अपने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इसका दूसरा सीजन भी दर्शकों को लुभाने के लिए आ रहा है।
https://www.instagram.com/p/BSGHMLJAiFe/
पहले प्रोमो में हमने जेनिफर का हॉट और सेक्सी अवतार देखने को मिला था। वहीं अर्जुन काफी गु्स्से में दिख रहे थे। यह शो काफी टीआरपी बटोर रहा है। इसका दूसरा सीजन नंबर को और ज्यादा बढ़ाने में मदद करेगा।
https://twitter.com/JenWingetTeam/status/844564881483403265
https://twitter.com/TheChandniGohil/status/844592283475435520
हालांकि यह बात अभी तक साफ नहीं है कि जेनिफर विंगेट ने इस प्रोमो को अपने अकाउंट से डिलीट क्यों किया। इसमें दिख रहे बहुत ज्यादा खून की वजह से या फिर अपने इंटेस लुक की वजह से।