बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इस समय अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले इस मूवी को 6 सितंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी न मिलने की वजह से इसे रिलीज नहीं किया गया। हालांकि, अब एक्ट्रेस की इस मूवी को सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की तरफ से हरी झंडी मिल गई है, लेकिन मेकर्स ने अभी इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।

ऐसे में अगर आप भी कंगना रनौत के फैन हैं और उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो अब हम आपको यहां एक्ट्रेस की कुछ बेहतरीन मूवीज के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप घर बैठे ओटीटी पर आराम से देख सकते हैं। इन मूवी में एक्ट्रेस का एक्शन से लेकर कॉमेडी अवतार देखने को मिला था।

तनु वेड्स मनु

आनंद अल राय के निर्देशन में बनी इस मूवी को साल 2011 में रिलीज किया गया था। इस मूवी में एक्ट्रेस आर माधवन के साथ दिखाई दी थीं। वहीं, 2015 में इसका दूसरा पार्ट आया और इन दोनों ही फिल्मों को लोगों ने काफी पसंद किया था। उनकी इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी

साल 2019 में रिलीज हुई इस मूवी में एक्ट्रेस ने रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाया था। इस एक्शन वॉर मूवी को कंगना रनौत ने कृष के साथ मिलकर डायरेक्ट किया था। फिल्म में उनके साथ अंकिता लोखंडे भी दिखाई दी थीं। इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

क्वीन

साल 2013 में आई फिल्म क्वीन को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके डायलॉग भी काफी हिट हुए थे। इस मूवी का निर्देशन विकास बहल ने किया था और इसमें उनके साथ राजकुमार राव दिखाई दिए थे। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।

तेजस

साल 2023 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म में कंगना ने तेजस गिल का रोल प्ले किया था। फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवारा ने किया। हालांकि, मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म को जी5 पर देखा जा सकता है।

राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज

एक्शन, कॉमेडी के अलावा राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज में एक्ट्रेस का हॉरर अवतार देखने को मिला था। इस मूवी में उनके साथ अभिनेता इमरान हाशमी और अध्ययन सुमन दिखाई दिए थे और फिल्म दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी। इस मूवी को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।