Malaika arora and Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर और आथिया शेट्टी के रिलेशनशिप की बीते कई साल पहले अफवाह थी। दोनों को एक पार्टी में एक साथ स्पॉट किये जाने के बाद दोनों के डेटिंग की चर्चा शुरू हो गई थी। आथिया के बाद अर्जुन कपूर की लाइफ में मलाइका अरोड़ा ने एंट्री मारी। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा के कारण ही अर्जुन कपूर-आथिया शेट्टी का रिश्ता टूट गया और दोनों ने एक-दूसरे से बात करना तक बंद कर दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन और आथिया के रिश्ते का अंत काफी दुखद था। अर्जुन के घर पर अपना रिश्ता तोड़ा था। जब दोनों रिलेशनशिप में थे, उस वक्त आथिया अर्जुन कपूर के जुहू स्थित घर पर अक्सर जाया करती थीं। इतना ही नहीं अर्जुन की बहन अशुंला और आथिया के बीच भी काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी अशुंला-आथिया की दोस्ती नहीं टूटी है।

खबरों के मुताबिक, जब से मलाइका से अर्जुन की लाइफ में जगह बनाई है, उन्होंने आथिया से दूरियां बनाने के लिए दवाब डालना शुरू कर दिया था। कहा जाता है कि मलाइका के कारण ही अर्जुन कपूर सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी से बात तक नहीं करते हैं। फिलहाल अर्जुन-मलाइका बीते सालों से डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते कुछ वक्त ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि अर्जुन-मलाइका इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कपल को अक्सर डिनर, लंच और मूवी डेट पर स्पॉट किया जाता है।

करियर की बात करें तो आथिया शेट्टी ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी। वहीं अर्जुन कपूर ‘पानीपत’ और ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ में नजर आएंगे।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)