Bigg Boss Paras chhabra: टीवी के सबसे चर्चित और विवादास्पद रिएलिटी शो बिग बॉस में अब कई सारे ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। अब विरोधी दोस्त बनते नजर आएंगे तो तकरार अब प्यार में बदल जाएगा। पिछले हफ्ते सिद्धार्थ शुक्ला और आसीम के झगड़े काफी लाइम लाइट में रहे वहीं खेसारी के घर से बेघर होने की चर्चा भी खूब रही। वीकेंड के वॉर में रविवार शो पर घरवालों को सपोर्ट करने उनके दोस्त और रिलेटिव आए थे जिसमें पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी भी पहुंची थीं। इस दौरान सलमान खान ने पारस को लेकर ऐसा भड़काया की शो के बाद अब खैर नहीं होगी।

सलमान खान आकांक्षा से पारस को लेकर प्रतिक्रिया देने को कहते हैं जिसपर वह कहती हैं, पारस सबके साथ अपना गेम खेल रहा है। सलमान खान बीच में टोकते हुए कहते हैं किसके साथ खेल रहा है। आकांक्षा कहती हैं, वह यहां रिश्ते बनाने नहीं आया है अपना प्ले बॉय कार्ड खेल रहा है। और इसलिए सारी लड़कियों का उसे सपोर्ट है, जो बाकी सबको है। वह स्मार्ट प्लेयर है इसलिए नॉमिनेटेड नहीं हुआ है। पारस राइट ट्रैक पर है।

 

सलमान आकांक्षा से कहते हैं चलो ये सब बोल दिया लेकिन सही सही बताओ क्या कहना चाहती हो। आकांक्षा कहती है कि शो में जाने  पहले हमारी काफी चीजों पर बात हुई है। हम 3 साल से एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं। वह पहले ही बता दिए थे कि यह मेरा ट्रैक होगा तुम मुझे सपोर्ट करना। लेकिन उनसे कहा था कि ये याद रखना कि आप वहां 150 कैमरे की नजर में रहोगे। मैं यहां किसी भी कैमरे के अंडर नहीं होंगी। एक दायरे के बाहर जाने से पहले सोच लेना। और उसे यह बात याद है। आगे आकांक्षा कहती है कि वह जो रोज कैलोरी कैलोरी कर रहे हैं आने दीजिए घर सारी उनकी कैलोरी बर्न कराती हूं। बता दें शहनाज को एक बार पारस ने कहा था कि एक किस्स से 800 कैलोरी बर्न होती है बताओ कितनी करानी है। सलमान खान ने तब पारस की खबर भी ली थी।