BB OTT 2 Weekend ka Vaar Highlights: बिग बॉस ओटीटी 2 में इस वक्त रोज कोई न कोई धमाका हो रहा है। शो अपने आखिरी पढ़ाव पर पहुंचने वाला है। वीकेंड का वार में सलमान खान आते ही सबकी क्लास लगा डाली। बेबिका के बाद सलमान ने मनीषा को सुनाया। उन्होंने एल्विश के कुछ स्टेटमेंट्स को लेकर भी क्लास लगाई।

सलमान खान ने कुछ क्लिप्स घरवालों को दिखाई, जिसमें एल्विश बेबिका के बारे में अपशब्द कहते दिखे। वीडियो में मनीषा, एल्विश की बातें सुनकर हंसती दिखीं। इसके अलावा अभिषेक के भी कुछ क्लिप्स दिखाए गए, जिसके लिए उनको भी फटकार लग सकती है।

एल्विश ने की अपनी मां से बात

एल्विश यादव की मां आज उनसे बात करने वीडियो कॉल पर आईं। सलमान खान ने पहले एल्विश को फटकारा और इसके बाद एल्विश की मां से उनकी बात कराई। एल्विश अपनी मां को देख इमोशनल हो गए और बुरी तरह रोने लगे। काफी देर तक वह कुछ बात नहीं कर पाए। लेकिन बाद में सलमान ने कहा एल्विश ने जो भी बेबिका के लिए कहा उनकी मां को वो नहीं दिखाया गया है। इसके बाद एल्विश ने अपनी मां से बात की।

अभिषेक ने एल्विश को समझाया

सलमान वीकेंड का वार खत्म कर चले गए, इसके बाद एल्विश को अभिषेक और मनीषा ने समझाया। उन्होंने एल्विश से कहा कि उन्हें बेबिका से माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही पूजा ने बेबिक को समझाया और कहा कि सलमान ने जो समझाया पूजा भी उन्हें वो ही कहती हैं। एल्विश को अपनी गलती का एहसास हुआ। एल्विश का कहना है कि इससे पहले वो इस तरह के नहीं थे।

अभिषेक ने जिया-बेबिका से कहा सॉरी

अभिषेक ने आकर जिया और बेबिका से माफी मांगी। अभिषेक ने कहा कि एल्विश ने उनके सामने जो कहा मुझे उसे रोकना चाहिए था। इसके बाद पूजा ने मनीषा को आग लगाने वाली लड़की कहा और उसके खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

एल्विश ने मांगी माफी

एल्विश ने जिया और बेबिका से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उन्हें एंगर इश्यू है और उन्हें मालूम है कि उनको इसपर काम करना चाहिए। एल्विश ने कहा कि जब उन्होंने बेबिका और जिया के लिए कुछ कहा उसी वक्त उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया था। आखिर में एल्विश ने कहा कि वह दिल से सबसे माफी मांगते हैं।

सलमान खान ने लगाई बेबिका की क्लास

बेबिका को अक्सर घर में झगड़ते हुए देखा जाता है। इस हफ्ते सलमान खान ने बेबिका की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने बेबिका के बर्ताव को लेकर उनको डांटा और समझाया।

मनीषा लगाती हैं आग?

इस हफ्ते बेबिका और मनीषा के बीच बड़ी लड़ाई हुई। इसे लेकर सलमान खान ने दोनों से बात की। बेबिका की क्लास लगाने के साथ सलमान ने मनीषा को भी सुनाया। उन्होंने बेबिका को समझाते हुए कहा कि मनीषा का काम है आग लगाना और बेबिका इसपर अपना खो देती है। जो बाहर गलत दिख रहा है। इसके बाद अभिषेक ने बेबिका को समझाया कि सलमान जो कह रहे हैं वो उनके भले के लिए है।

आशिका के काम से हर किसी को दिक्कत है। पूजा भट्ट ने उनकी क्लास लगाई और अभिषेक से भी इस बात को आशिका से करने और समझाने को कहा। पूजा ने आशिक के लापरवाह रवैये और कामचोरी के लिए डांट लगाई।