BB OTT 2 Weekend Ka Vaar Highlights: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के होस्ट सलमान खान दो हफ्ते बाद घरवालों से बात करने आ गए हैं। इस बीच घर में ऐसा कुछ हुआ जिसे लेकर सलमान ने सबसे हिसाब लेने वाले हैं। जिया ने वाइल्ड कार्ड एंट्री एल्विश यादव के पानी ने हैंडवॉश मिलाया था, इसे लेकर सलमान उनपर भड़कते नजर आए।

सलमान खान ने मनीषा को कहा कि उन्होंने नकाब नहीं पहना, बल्कि वह पहले दिन से नकाब की दुकान खोलकर बैठी हैं। सलमान खान ने एक रील दिखाई जिसमें अभिषेक और आशिका के कुछ सीन दिखाए गए। जिसमें आशिका को सूट और बिंदी में देखा गया। इसके बाद मनीषा का एक वीडियो दिखाया जिसमें वह आशिका को अभिषेक के साथ कनेक्शन बनाने और सूट बिंदी पहनने के लिए समझा रही थी। इसे लेकर सलमान ने मनीषा की क्लास लगाई।

जिया की लगी क्लास

सलमान खान ने स्टोर रूम से मिर्च और पानी मंगाया। इसके बाद सलमान ने जिया से मिर्च खाकर पानी पीने के लिए कहा। सलमान ने जिया से कहा कि क्या वह जानती हैं कि सलमान ने उन्हें ये पानी पीने को क्यों कहा। जिसपर जिया को समझ आ गया कि एल्विश को साबुन वाला पानी देने के लिए उनकी क्लास लगाई जा रही है। इसके साथ ही सलमान ने उन्हें समझाया कि साबुन में क्या होता है और उसके क्या नुकसान हो सकते हैं। सलमान ने उन्हें कहा कि वह पानी लाने के लिए मना कर सकती थीं क्योकि पानी पिलाना पुण्य का काम होता है तो उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।

सलमान खान ने खोली सबकी पोल

खबर आ रही है कि आशिका भाटिया इस हफ्ते घर से बाहर हो सकती हैं। लेकिन इस एपिसोड के लिए सबको एक दिन और इंतजार करना होगा। सलमान घरवालों को टास्ट देकर उनके असली चेहरे बाहर लाने वाले हैं। घरवाले एक दूसरे के मुखौटे हटाते नजर आए। फलक ने मनीषा और अभिषेक ने अविनाश का मुखौटा हटाया। जैद हदीद ने बेबिका का असली चेहरा रिवील किया, जैद ने कहा कि वह असली बेबिका को देखना चाहते हैं और उन्होंने कहा कि वह जीवनभर उनके संपर्क में रहना चाहते हैं। ये सुन बेबिका इमोशनल हो गईं और उन्होंने जैद को गले लगाया।

अभिषेक से अविनाश ने लिया बदला

अविनाश ने जाकर अभिषेक का मुखौटा हटाया और टास्क में हुए अपने झगड़े का जिक्र करते हुए उन्हें कहा कि आप पहले वाले अभिषेक नहीं रहे। पहले आप गेम लीड कर रहे थे लेकिन अब मुझे ऐसा नहीं लगता। आशिका ने अविनाश का मुखौटा हटाया। जिया ने मनीषा का मुखौटा हटाया और कहा कि उनका असली रूप हाल ही में बाहर आया है। एल्विश यादव और बेबिका धुर्वे ने जिया को बेनकाब किया। बेबिका ने कहा कि वक्त आने पर जिया अपनों को धोखा दे सकती है। इसके साथ ही उन्होंने जिया को फेक कहा।

मनीषा ने जिया को कहा वीक

मनीषा ने जिया का मुखौटा हटाया और कहा कि जिया वीक है। इसके साथ ही उन्होंने एल्विश के साथ जिया के झगड़े का जिक्र करते हुए भी उनपर निशाना साधा।

पूजा ने फलक को किया बेनकाब

पूजा भट्ट ने फलक नाज का मुखौटा हटाया और अपनी बॉन्डिंग का जिक्र कर उन्होंने कहा कि फलक खो चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फलक अपनी फेक हंसी के पीछे काफी कुछ छिपा ले जाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने फलक को समझाया और फलक इमोशनल हो गईं।