बहुत सारे लोगों को वेब सीरिज तन्हाइयां के इंतजार लंबे समय था। उनके लिए खुशखबरी है। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुकी है। यकीन मानिए इससे आप एक पल के लिए भी अपनी आंखें हटा नहीं पाएंगे। सुरभि ज्योति और बरुन सोबती का टीवी पर वापस आना उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है। दोनों ही एक्टर इस सीरिज के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकले हैं। उन्होंने वो चीजें की हैं जो आज तक नहीं की थी। ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ के बरुन सोबती और ‘कुबूल है’ कि एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के अलवा इसमें करन वाही भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। करन इसमें सुरभि के प्यार के तौर पर नजर आएंगे। हालांकि पहले ट्रेलर से वो गायब हैं। सभी की आंखें सुरभि पर जाकर टिक जाएंगी। एक्ट्रेस ने पहली बार ऑनस्क्रीन बिकिनी पहनी है। टीवी इंडस्ट्री में बहुत कम एक्ट्रेस कैमरे के सामने बिकिनी शॉट देने के लिए तैयार होती हैं। बरुन के लुक में भी काफी बदलाव आया है। उनके नए अवतार को देखकर फीमेल फैंस दांतों तले अंगुली दबा लेंगी। पिछली बार सनाया ईरानी के साथ बरुन नजर आए थे।

दर्शकों को कैसी लगी ‘MS Dhoni- द अनटोल्ड स्टोरी’, वीडियो देख जानें

गुल खान ने तन्हाइयां को प्रोड्यूस किया है। फैंसे के बीच यह पहले से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सामने आए इस 3 मिनट के ट्रेलर में भावनाओं के उतार-चढ़ाव को बारीकी से उतारा गया है। आप भी ट्रेलर देखिए और खुद ही समझ जाइए कि हम क्या कहना चाहते हैं।

Read Also: इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर सनाया ईरानी ने शेयर की ये खूबसूरत तस्वीरें

बता दें कि बरुन की को-स्टार सनाया ने साल की शुरुआत में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ गोवा में शादी कर ली थी। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था। अकाउंट बनने के 10 दिन के अंदर ही वो वेरिफाई हो गया था। एंट्री करते ही उन्होंने बहुत सी खूबसूरत फोटोज फैंस और फॉलोवर्स के साथ शषेयर की थी। सनाया और बरुन की केमिस्ट्री को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

Read Also: क्या सेंसर बोर्ड देख रहा है टीवी के ये बोल्ड सीन?