एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट बानी जे और सपना भवनानी हाल ही में एक म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल हुए थे। यहां शाम के वक्त ढलते सूरज के बैग्राउंड में बानी और सपना ने एक दूसरे के करीब दिखे। बानी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। इसके बाद सपना ने भी वही वीडियो शेयर कर लिखा, तुम मेरी सनशाइन हो बानी जे।
सोशल मीडिया पर डाली गई इस वीडियो में दोनों किस करते नहीं दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों केवल किस करने का नाटक कर रहे हैं। सपना और बानी ने इस प्रोग्राम की दूसरी तस्वीरें भी शेयर कीं। बता दें कि सपना बाई सेक्शुअल हैं। लेकिन बानी एक्टर युवराज ठाकुर के साथ रिलेशनशिप में हैं। बानी के बिग बॉस से बाहर आने पर दोनों के ब्रेकअ की खबरें आई थीं। लेकिन बानी और युवराज के इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ और ही कहानी बयां कर रहे थे।
सपना और बानी जे को किस करते दिखाती ये तस्वीर सोशल मीडिया पर इतनी ट्रेंड हो रही थी कि सपना ने भी इस पर अपनी बात सामने रखी। उन्होंने लिखा, अभी-अभी योग खत्म किया और देखा कि बानी और मैं एक किस के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। काश वह एक किस होती लेकिन वह बूमरंग के वीडियो का एक स्क्रीनशॉट है। इंडिया हम कब आगे बढ़ेंगे। एक किस को इतनी अटेंशन। विश्वशांति के लिए लड़ रहे लोग भी इतना ट्रेंड नहीं करते। उम्मीद करती हूं कि और महिलाएं और पुरुष इस तरह आगे आएंगे, किस करेंगे और दिखाएंगे कि प्यार का कोई जेंडर नहीं होता। मेरी जिंदगी, मेरे नियम।
कुछ दिनों पहले बानी इंडिया टुडे कॉनक्लेव में पहुंची थीं। यहां उन्होंने कहा कि लोग दूसरों के लुक्स देखकर उन्हें जज करते हैं। कभी उनकी कहानियां जानने की कोशिश नहीं करते। मैं ये सोचने की जगह कि यार ये सुंदर तो लग रही है लेकिन इसने कुछ तो कराया होगा, आपको सीधा ये क्यों नहीं कह सकती कि आप सुंदर लग रही हैं। क्या हम इससे ऊपर उठ सकते हैं ?