Bandini Serial 22 November 2019 Full Epiosde Online Update: दंगल टीवी पर प्रसारित (Dangal TV) होने वाला शो बंदिनी रोजाना आ रहे टर्न और ट्विस्ट के चलते लगातार चर्चा में बना हुआ है। अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को धर्मराज शक्ति सिंह माहियावंशी का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। दरअसल इस वक्त बंदिनी की कहानी काफी इंट्रस्टिंग मोड़ पर आ चुकी है। संतो पर काफी घिनौना आरोप लगा है। आरोप है कि धर्मराज शक्ति सिंह माहियावंशी की पत्नी संतो का चक्कर रुद्र के साथ चल रहा है।

धर्मराज शक्ति सिंह माहियावंशी को जब इस बात का पता चलता है तो उसके सिर पर खून सवार हो जाता है और वो गुस्से में घर के लिए निकल जाता है। हालांकि धर्मराज का मन ये मानने को तैयार नहीं है कि संतो ऐसा कुछ कर सकती है। दरअसल धर्मराज की उम्र संतो से काफी ज्यादा है और उसे शुरू से ऐसा लगता है कि संतो उसको छोड़ कर चली जाएगी। अब ऐसे में रूद्र ने आग में घी डालने का काम कर दिया है और संतो की जिंदगी को तबाह करने का पूरा प्लान बना लिया है।

रुद्र अपने प्लान में कामयाब होता हुआ नजर आएगा। संतो को सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि उसका पति धर्मराज भी उसकी बातों पर यकीन नहीं कर रहा है। ऐसे में घरवालों को संतो का भी गुस्से वाला रूप देखने को मिलेगा। बंदिनी बनी पत्नी संतो कहेगी कि वो अब इन सब चीजों से तंग आ चुकी है और अब वो इस बंधन से आजाद होना चाहती है। मालूम हो कि इस दौरान संतो खुद को साबित करने के लिए पूरा दम लगा देती है लेकिन चाहकर भी वो खुदको बेकसूर साबित नहीं कर पाएगी।

धर्मराज को दिल से हमेशा ऐसा लगता है कि संतो कहीं न कहीं भटक सकती है और इसी बात का फायदा रूद्र उठा रहा है। बता दें कि टीवी शो बंदिनी इमेजिन टीवी पर प्रसारित होता था। 29 जनवरी 2011 को इस शो का आखिरी महा एपिसोड प्रसारित हुआ था। गौरतलब है कि फैंस को ये शो बहुत पसंद आया था ऐसे में इस शो की काफी डिमांड थी जिसके चलते शो बंदिनी दंगल टीवी पर फिर से प्रसारित किया जा रहा है। Aasiya Kazi शो में संतो के किरदार में नजर आ रही हैं वहीं धर्मराज के किरदार में रॉनित रॉय हैं।