सलमान खान (Salman Khan) का टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) में अक्सर नई जोड़ियां बनती और बिगड़ती रहती हैं। इस शो में किसी का प्यार सफल हो पाता तो किसी का शो खत्म होते ही प्यार भी खत्म हो जाता है। इसी लिस्ट में एक जोड़ी बंदगी कालरा (Bandgee Kallra) और पुनीश शर्मा (Puneesh Sharma) की रही है। दोनों को ‘बिग बॉस’ के सीजन 11 में साथ में देखा गया था। इस सीजन में इनकी जोड़ी काफी पॉपुलर रही है। कपल के प्यार के चर्चे खूब रहे हैं और शो खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक इनका रिश्ता रहा। अब उन्होंने अपने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया है।
बंदगी कालरा ने इंस्टाग्राम पर ब्रेकअप का ऐलान किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘हाय दोस्तों…पुनीश और मैंने अपनी राहें जुदा कर ली है। ये फैसला हमने आपसी सहमति से लिया है। जो भी वक्त हमने साथ में बिताया वो हमेशा यादगार रहेगा। हमारे बीच एक-दूसरे के लिए हमेशा प्यार और सपोर्ट रहेगा। मैं सभी से अनुरोध करना चाहूंगी कि हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करें और चीजों पर अटकलें न लगाएं।’ इस पोस्ट को शेयर किए जाने के बाद फैंस को तगड़ा झटका लगा है। वो अलग होने की वजह को जानने के लिए कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अलग होने की वजह को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।
बिग बॉस में पार की थी सारी हदें
बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा की जोड़ी बिग बॉस के सीजन 11 में काफी चर्चा में रही थी। इस शो में उन्होंने इंटीमेट होने की सारी हदें पार कर दी थी। यहां तक सलमान खान ने भी उन्हें इसके लिए हिदायत दी तो उन्होंने उन्हें भी इग्नोर कर दिया था। इनका प्यार इसी घर में पनपा था। दोनों घर में एक नहीं कई बार इंटीमेट हुए। वो कभी Kiss करते तो कभी उन्हें देर रात बाथरूम में जाते देखा गया था। सीजन के 43वें एपिसोड में दोनों कपड़े धोने के बहाने बाथरूम में गए थे। वो भी रात 1.30 बजे। इसके बाद आधे घंटे के बाद वहां से बाहर आए थे। इसके बाद बंदगी ने बाथरूम से बाहर आने के बाद सीमाएं पार करने पर अफसोस भी जताया था।
6 साल तक साथ रहे बंदगी और पुनीश
‘बिग बॉस 11’ के बाद बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा के बीच ये प्यार शो के खत्म होने के बाद भी देखने के लिए मिलता रहा है। दोनों ने शो खत्म होने के बाद सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि, करीब 6 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद वो अब अलग हो चुके हैं। ये फैसला कपल ने आपसी सहमति से लिया है।
