BAFTA 2023 complete winners list: युद्ध-विरोधी जर्मन फिल्म ‘ऑल क्विट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’ ने रविवार को ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (BAFTA) में बेस्ट फिल्म सहित 7 अवॉर्ड अपने नाम किए। आयरिश ट्रैजिकोमेडी ‘द बंशीज ऑफ इनिशरिन’ और ‘रॉक बायोपिक एल्विस’ को 4-4 अवॉर्ड मिले। ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’ के लिए एडवर्ड बर्जर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। वहीं ऑस्टिन बटलर एल्विस सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बने। केट ब्लैंचेट ने आर्केस्ट्रा नाटक “तार” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। मार्टिन मैकडॉनघ की बंशीज को सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश फिल्म का नाम दिया गया।
तीन बार के ऑस्कर विजेता सैंडी पॉवेल बाफ्टा फेलोशिप से सम्मानित होने वाले पहले कॉस्ट्यूम डिजाइनर बने।
वहीं भारत को बाफ्टा में निराशा हाथ लगी है, RRR जिसके गााने ‘नाटू नाटू’ ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड अपने नाम किया, ऑस्कर में नॉमिनेशन हासिल किया उस फिल्म को बाफ्टा में नॉमिनेशन तक नहीं मिला। ऐसे में इंडियन फैंस काफी नाराज हैं और लोगों का कहना है कि ब्रिटिश अपनी निगेटिव छवि नहीं दिखाना चाहता इसलिए इस फिल्म को नॉमिनेशन नहीं मिला है। यहां देखिए 76वें बाफ्टा अवॉर्ड्स 2023 की पूरी विनर लिस्ट।
बाफ्टा अवॉर्ड्स- यहां देखिए पूरी विनर लिस्ट Bafta Awards 2023 Full Winners List
बेस्ट पिक्चर – ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट (All Quiet on the Western Front)
बेस्ट डायरेक्टर – एडवर्ड बर्जर (Edward Berger – All Quiet on the Western Front)
बेस्ट लीडिंग एक्टर- ऑस्टिन बटलर (Austin Butler – Elvis)
बेस्ट लीडिंग एक्ट्रेस- केट ब्लैंचेट (Cate Blanchett – Tár)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- बैरी केघन (Barry Keoghan – The Banshees of Inisherin)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- केरी कॉन्डन (Kerry Condon – The Banshees of Inisherin)
बेस्ट कास्टिंग – एल्विस (Elvis)
बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले – ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, एडवर्ड बर्जर, लेस्ली पैटर्सन, इयान स्टोकेल (Edward Berger, Lesley Paterson, Ian Stokell – All Quiet on the Western Front )
ईई बाफ्टा राइजिंग स्टार अवार्ड – एम्मा मैके (Emma Mackey)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – ऑल क्विट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट (All Quiet on the Western Front)
बेस्ट एडिटिंग – एवरिथिंग एवरीवेहयर ऑल एट वंस (Everything Everywhere All at Once)
बेस्ट एनिमेटेड फिल्म – गुइलेर्मो डेल टोरोस का पिनोकियो (Guillermo del Toro’s Pinocchio)
बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले – मार्टिन मैकडोना (Martin McDonagh – The Banshees of Inisherin)
बेस्ट स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स – अवतार: द वे ऑफ वॉटर (Avatar: The Way of Water)
बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज – ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट (All Quiet on the Western Front)
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री – नवलनी (Navalny)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन – एल्विस (Elvis)
बेस्ट ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म – एन आयरिश गुडबाय (An Irish Goodbye)
बेस्ट ब्रिटिश शॉर्ट एनिमेशन – द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स (The Boy, the Mole, the Fox and the Horse)
आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म – द बैन्शीज ऑफ इनिशेरिन (The Banshees of Inisherin)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन – बेबीलॉन (Babylon)
बेस्ट साउंड – ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट (All Quiet on the Western Front)
बेस्ट मेकअप एंड हेयर – एल्विस (Elvis)
बेस्ट ओरिजनल स्कोर – ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट (All Quiet on the Western Front)