टीवी एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लिए जाने जाते हैं। वो इस शो से घर-घर में फेमस हो गए थे। उन्होंने छोटे पर्दे पर नाम कमाने के बाद बॉलीवुड में भी काम किया है। वो दर्जनों फिल्मों में काम कर चुके हैं। वो पॉपुलर टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में काम करते हुए काफी अनफिट हो गए थे। उनका काफी वेट बढ़ गया था, जिसके बाद अब उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने के लिए मिला है, जिसमें वो काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपना वेट अपकमिंग फिल्मों के लिए कम किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जाता है कि राम कपूर ने जब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था तो वो जानते थे कि अपने बढ़े वजन के चलते उनको काफी परेशानियां झेलनी होंगी। लेकिन उनकी एक्टिंग और लुक के आगे सब कयास बेकार हो गए। बढ़े वजन के बावजूद भी वो टीवी की दुनिया में अच्छे खासे लोकप्रिय हो गए और आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

7 महीने में घटाया 30 किलो वजन

भले ही राम कपूर आज अपने लुक और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। मगर अब उन्हें अचानक से फिटनेस का ख्याल आया और उन्होंने अपना वजन कम करने की ठान ली और राम कपूर ने 7 महीने में अपने आपको इतना फिट कर लिया कि उनको देखने वाले हैरान रह जाते हैं। उन्होंने हार्डकोर एक्सरसाइज के बाद अपने आपको काफी फिट कर लिया है। राम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वो खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपनी फिट और परफेक्ट बॉडी की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनका लुक हर कोई देखता ही रह जाएगा। इस पर लोग जमकर कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर उनकी वाइफ गौतमी ने भी कमेंट्स किए थे।