Baarish song, Shivangi Joshi, Mohsin Khan: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कार्तिक और नायरा की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। कार्तिक और नायरा यानी शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का म्यूजिक वीडियो ‘बारिश’ रिलीज़ हो गया है। कार्तिक और नायरा के इस सॉन्ग को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कुछ ही घंटों में इस गाने को 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

कार्तिक और नायरा का सॉन्ग ‘बारिश’ यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में कार्तिक और नायरा के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। बारिश मेें कार्तिक और नायरा के बीच रोमांस को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 3 मिनट 54 सेकंड के इस गाने को यूट्यूब पर ही अबतक 1 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। गाने के बोल काफी शानदार हैं जो आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देंगे। गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक आदित्य देव ने दिया है।

इस गाने को आवाज दी है पायल देव और स्टेबिन बेन ने और लिरिक्स कुणाल वर्मा ने लिखे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है की इस खूबसूरत जोड़ी का यह पहला म्यूजिक वीडियो है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि शिवांगी जोशी ने नायरा के किरदार से फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है। शिवांगी 2016 से ये रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज में से एक है। शो की कहानी नायरा और कार्तिक के इर्द-गिर्द घूमती हुए नजर आती है। ये रिश्ता… में पहले टीवी एक्ट्रेस हिना खान लीड रोल में नजर आती थीं। शो में नायरा हिना की बेटी का किरदार निभा रही हैं जिनकी कहानी भी अपनी मां अक्षरा से काफी मिलती जुलती है।