Ayodhya Ram Mandir-Babri Masjid Case Verdict:  अयोध्या बाबरी विध्वंस मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है। इसमें रामलला को विवादित जमीन पर हक दिया गया और मुस्लिम पक्ष को अलग जमीन देने का फैसला सुनाया गया। देश के इतिहास का सबसे पुराना कोर्ट केस अयोध्या मामला अब साफ हो गया है। पर हम आपको यहां ये बताना चाह रहे हैं कि ये कितना संवेदनशील मामला था कि 6 दिसंबर 1992 की इस घटना के 27 साल हो गए लेकिन चंद छोटे बजट की फिल्मों के अलावा किसी बड़े बैनर के तले इस मुद्दे पर फिल्म नहीं बनी। अयोध्या में हुई इस घटना के बाद देशभर में हिंदू मुस्लिम तनाव उत्पन्न हुआ था।

वैसे तो देश की तमाम बड़ी घटनाओं और मुद्दों पर बॉलीवुड फिल्में बनीं हैं लेकिन इस मामले पर कोई बड़ी फिल्म नहीं बनी, हालांकि कुछ फिल्मों में उन दृश्यों को दिखाया गया और जिक्र किया गया। ‘राम की जन्मभूमि’ टाइटल के साथ छोटे बजट की फिल्म बनी, ट्रेलर भी रिलीज हुआ लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने उसके रिलीज पर रोक लगा दिया। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड ने किन फिल्मों में अयोध्या बाबरी विध्वंस की इस घटना का जिक्र किया:-

Live Blog

Highlights

    12:14 (IST)09 Nov 2019
    बॉलीवुड में इस घटना पर बन सकती है फिल्म ..

    खबरे आ रही हैं कि जल्द ही अब बॉलीवुड में इस घटना पर फिल्म बनने जा रही है। जिसमें अजय देवगन काम करते देखे जा सकते हैं।

    11:52 (IST)09 Nov 2019
    गेम ऑफ अयोध्या....

    इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक सुनील सिंह हैं। फिल्म में उन्होंने 1992 की अयोध्या के संपूर्ण घटनाक्रम को ऐतिहासिक क्रम में पिरोया। फिल्म में एक पत्रकार दिया था जिसने इस मुद्दे पर गलत खबर बनाई थी बाद में उसके मन में ये गिल्ट बन गई थी। क्योंकि उसकी रिपोर्ट से समाज को काफी नुकसान हुआ था।

    11:11 (IST)09 Nov 2019
    यहां देखें गेम ऑफ अयोध्या का ट्रेलर..

    यहां देखें गेम ऑफ अयोध्या का ट्रेलर..

    11:09 (IST)09 Nov 2019
    गेम ऑफ अयोध्या...

    साल 2017 में एक फिल्म आई थी  गेम ऑफ अयोध्या। लेकिन इसे भी रिलीज नहीं किया गया था। शहरों में दंगे फसाद न हो और शांति बनी रहे इस बात का खयाल रखते हुए फिल्म को रिलीज नहीं किया गया था। ये मामला हमेशा से ही बहुत सेंसिटिव रहा। ऐसे में बॉलीवुड फिल्में बेशक बनीं लेकिन रिलीज नहीं हो पाईं।

    10:54 (IST)09 Nov 2019
    इस वक्त पूरा देश वर्डिक्ट का इंतजार कर रहा है..

    बता दें, अयोध्या को राम जन्मभूमि माना जाता है। हिंदुओं का दावा है कि यहां पर पहले मंदिर था, लेकिन मंदिर को तुड़वा कर यहां मस्जिद बनवाई गई। हालांकि मुस्लिम समुदाय का दावा है कियहां हमेशा से ही मस्जिद थी। मामला कोर्ट में पहुंचा। इसके बाद कई सुनवाइयां हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला। लेकिन आज इस मामले में फैसला आने वाला है। इस वक्त पूरा देश वर्डिक्ट का इंतजार कर रहा है कि फैसला किसके हक में आएगा।

    10:52 (IST)09 Nov 2019
    सैफ अली खान की वेब सीरीज में भी 'बाबरी मस्जिद'!

    तो वहीं सैफ अली खान की पॉपुलर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में भी अयोध्या-बाबरी मस्जिद मामले के बारे में जिक्र किया गया था। 

    10:45 (IST)09 Nov 2019
    सनी देओल की फिल्म भी नहीं हुई थी रिलीज

    सनी देओल की फिल्म महोल्ला अस्सी जिसे रिलीज करने में काफी आनाकानी हुई थी। इसमें भी बाबरी मस्जिद का जिक्र  दिखाया गया था। बाद में इस फिल्म को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर जारी क्या गया था।

    10:40 (IST)09 Nov 2019
    1995 में आनी थी एक फिल्म.. नहीं हुई रिलीज..

    अयोध्या विध्वंस-बाबरी मस्जिद को लेकर 1995 में एक फिल्म रिलीज होनी थी नसीम। लेकिन ये फिल्म रिलीज नहीं होने दी बस फिल्म का ट्रेलर ही आया था। 

    10:37 (IST)09 Nov 2019
    11 मार्च 1995 में आई फिल्म बॉम्बे


    मणिरत्नम की फिल्म बॉम्बे साल 1995 में आई थी। इस फिल्म में बाबरी मस्जिद का जिक्र किया गया था। फिल्म में इस विध्वंस के बीच मानव जाति में फैले तनाव को बहुत ही गहनता से दिखाया गया था। इस फिल्म में बाबरी मस्जिद ढहे जाने का सीन भी दिखाया गया था। किस तरह से शहर में दंगे हुए थे वह भी दिखाया गया था। फिल्म में अरविंद स्वामी और मनीषा कोइराला मेन लीड में थे। इस फिल्म में इन दोनों कलाकारों की अदाकारी जबरदस्त थी जिसे आज भी उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक माना जाता है।

    10:36 (IST)09 Nov 2019
    ब्लैक फ्राइडे

    अनुराग कश्यप ने साल 2007 में Black Friday बनाई। बॉम्बे में बम धमाकों पर बनी फिल्म में भी अयोध्या विवाद से जुड़े सीन को दिखाया गया था। हालांकि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को 2004 में रिलीज होने से रोक दिया था। फिर फिल्म बाद में 2007 में रिलीज हुई थी।

    10:35 (IST)09 Nov 2019
    स्लमडॉग मिलेनियर

    Danny Boyle की ब्रिटिश इंडियन फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर (Slumdog Millionaire) में भी एक सीन था जिसमें दंगों का जिक्र था।

    10:34 (IST)09 Nov 2019
    7 खून माफ

    प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की ब्लैक कॉमेडी फिल्म '7 खून माफ' में भी एक सीन था जिसमें एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) अपने डायलॉग में बाबरी मस्जिद का जिक्र करते हैं। उनकी लाइन कुछ इस तरह होती हैं- 'कोई कहता है एक मस्जिद थी, कोई कहता है एक मंदिर था...।'

    10:22 (IST)09 Nov 2019
    सेंसिटिव मुद्दे पर आजतक नहीं बनीं फिल्मेें, बस हुआ जिक्र..

    अयोध्या विध्वंस और बाबरी मस्जिद जैसे सेंसिटिव मुद्दे पर आज तक फिल्में नहीं बनीं। हां, हालांकि इस बारे में कुछ फिल्मों में इस बाबत जिक्र जरूर हुआ है। ऐसे में जब जब सिनेमाघरों में ऐसी फिल्में प्रदर्शति हुईं उस रोज कुछ जगहों पर दंगे होने की खबरें भी आई थीं।

    10:22 (IST)09 Nov 2019
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला..

    अयोध्या में राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आज आने वाला है। ऐसे में सबकी नजरें इस ओर बनी हुई हैं। देश में हुईं बड़ी से बड़ी घटनाओं से बॉलीवुड अछूता नहीं रहा है।

    10:21 (IST)09 Nov 2019
    चंद मिनटों में आएगा ऐतिहासिक फैसला

    चंद मिनटों में आएगा ऐतिहासिक फैसला: 5 जजों की  बैंच फैसले की तैयारी कर रहे हैं। 10 मिनट में इस बाबत फैसला आने वाला है। 

    10:19 (IST)09 Nov 2019
    आज होगा बड़ा ऐलान..

    अयोध्या-बाबरी विध्वंस पर आज फैसला आने वाला है। हर किसी की निगाहें इस वक्त सुप्रीम कोर्ट के वर्डिर्ट पर ही टिकी हुई है। मामले में चंद मिनटों में फैसला आने वाला है।