Ayesha Khan Video: सलमान खान (Salman Khan) का शो ‘बिग बॉस’ का सीजन 17 खत्म हो गया है। शो के इस सीजन का विनर मिल गया है। मुनव्वर फारूकी ने 50 लाख कैश, एक लग्जरी कार और ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। सीजन 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को हुआ। मुनव्वर की जीत से फैंस बेहद खुश हैं। वहीं, टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स द्वारा भी उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान (Ayesha Khan) का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अभिषेक कुमार के नाम जीतने पर अफसोस जताया है। चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने एक्स बॉयफ्रेंड की जीत पर क्या कुछ कहा है।
‘बिग बॉस 17’ में नजर आईं मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान (Ayesha Khan) का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो मुनव्वर की जीत पर खूब रिएक्शन दे रही हैं। लोगों को उम्मीद नहीं थी कि आयशा, मुनव्वर को लेकर ऐसी प्रतिक्रिया दे सकती हैं। वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस को कहते हुए सुना जा सकता है कि वो बेहद खुश हैं। उनका मानना है कि जनता का वोट है तो कोई भी जीते सब उन्हीं पर है।
आयशा खान के वीडियो पर लोगों के भी खूब रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा, ‘फिर शुरू फोकट का फेम लेने।’ दूसरे ने लिखा, ‘मोय मोय।’ तीसरे ने लिखा, ‘ये बेचारी तो दुआ कर रही होगा कि मुनव्वर ना जीते। पर इसकी अल्लाह ने भी नहीं सुनी।’ चौथे ने लिखा, ‘एक्स के नाम से जानी जाएगी।’ इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मुनव्वर डिजर्विंग थे और जीत गए। बाकी जलने वाले जलते रहें।’ इसी तरह से लोग वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
अभिषेक कुमार की हार पर जताया अफसोस
इसके साथ ही आयशा खान से अभिषेक कुमार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर भी रिएक्शन दिया और कहा, ‘बिल्कुल अफसोस हो रहा है। मैं चाहती थी कि अभिषेक जीते पर कोई बात नहीं। अब जो हो गया सो हो गया। इसमें क्या ही कर सकते हैं।’ इतना ही नहीं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के एविक्शन पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि टीवी एक्ट्रेस का एविक्शन काफी शॉकिंग था। वो सभी एक्सपेक्ट नहीं कर रहे थे कि ऐसा कुछ भी हो सकता है। आयशा ने बताया कि वो उन्हें टॉप 2 में देख रही थीं। ऐसे में उनका एविक्शन शॉकिंग था।
आयशा ने मुनव्वर पर लगाए थे टू-टाइमिंग के आरोप
आपको बता दें कि आयशा खान ने ‘बिग बॉस 17’ में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री की थी। शो में आने के बाद एक्ट्रेस ने काफी बवाल मचाया था। उन्होंने मुनव्वर फारूकी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। आयशा ने उन पर टू-टाइमिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वो स्टैंडअप कॉमेडियन ने म्यूजिक वीडियो करने के बहाने लड़कियों को फंसाते थे। साथ ही जब वो बिग बॉस के घर में आए थे तो वो बाहर किसी लड़की को रिश्ते भेजकर आए थे। घर में काफी बवाल मचा था, लेकिन इन सब चीजों के बावजूद भी मुनव्वर ट्रॉफी जीत गए और उनकी फैन फॉलोइंग पर इसका कोई बुरा असर नहीं पड़ा।