कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में इस समय आठ कंटेस्टेंट्स हैं, जिनमें से चार घरवाले फिनाले वीक में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।शो के ग्रैंड फिनाले के हफ्ते में मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी  ने टॉर्चर टास्क जीतकर जगह बनाई है।

वहीं बिग बॉस के आखिरी वीकेंड का वार में डबल एविक्शन हुआ है।  आयशा खान और ईशा मालवीय शो से बाहर हो चुकी हैं। उनके जाने के बाद बिग बॉस के टॉप 7 मिल चुके हैं। अब शो से बाहर आने के बाद आयशा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद किया है।

 इसके अलावा ये भी लिखा है कि पिक्चर अभी बाकी है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने मुनव्वर फारूकी पर तंज कसा है। और वह कॉमेडियन को लेकर और भी खुलासे करने वाली हैं।

आयशा ने क्या लिखा

आयशा खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा कि “ये मुश्किल भरी जर्नी रही, इमोशनल रोलर कोस्टर रहा, लेकिन मुझे इतना प्यार और सपोर्ट मिला, जिसे देखकर मैं खुश हूं। ये कभी भी आप लोगों के साथ के बिना नहीं हो सकता था। आप लोगों के प्यार की मैं हमेशा आभारी रहूंगी। जिंदगी सौंप दी है आपके हाथों में, बस आपका प्यार चाहिए। और हां! पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त! ढेर सारा प्यार- आयशा खान।”

मुनव्वर पर आयशा ने लगाए कई गंभीर आरोप

बता दें, शो के हाल ही के कुछ एपिसोड में मुनव्वर फारूकी पर आयशा खान ने कुछ इल्जाम लगाए थे, जिसमें नाजिला का भी जिक्र हुआ था। आयशा ने मुनव्वर पर चीटिंग का भी आरोप लगाया था। मुनव्वर ने भी आयशा से माफी मांगी। इसके बाद आयशा ने कुछ समय पहले भी मुनव्वर के कई राज खोले। आयशा ने दावा किया था कि मुनव्वर एक साथ कई लड़कियों को डेट कर रहे थे।

आयशा ने यह भी कहा कि मुनव्वर ने उनके साथ रहते हुए किसी एक और लड़की को शादी का रिश्ता भेजा था। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि मुनव्वर ने उन्हें अपने किसी म्यूजिक वीडियो में कास्ट किया था और वह पैसे ना लें इसलिए वह उनके साथ रिश्ते में आए थे। इसके अलावा आयशा ने और भी कई आरोप मुनव्वर पर लगाए थे।