सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) में नजर आ चुकीं आयशा खान (Ayesha Khan) मुनव्वर फारूकी के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। उन्होंने शो में स्टैंडअप कॉमेडियन पर कई सवाल उठाए थे। साथ ही उन पर टू-टाइमिंग समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। शो के खत्म होने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। ऐसे में अब आयशा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कुछ और है। वो अपने कुछ वीडियोज की वजह से हैडलाइन्स में हैं। उनके वायरल वीडियोज देखकर पर आप भी कहेंगे कि वो सच में भोजपुरी की फैन हैं।

जी हां, आयशा खान भोजपुरी की फैन लगती हैं। वो अक्सर अपने रील्स वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। इसमें हिंदी गाने पर ही आपने उनके वीडियोज देखे होंगे। इसी में से कुछ भोजपुरी गानों पर भी आयशा के रील्स हैं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ भोजपुरी गाने पर भी वीडियो बनाए हैं, जो कि अब वायरल हो रहे हैं। मुनव्वर फारूकी की एक्स ने भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह के गाने ‘हीरोइन’ और शिल्पी राज के गाने ‘अपने लवर को धोखा दो’ पर शानदार डांस मूव्स दिखाए हैं।

इसमें से अगर आयशा खान के ‘हीरोइन’ वाले भोजपुरी गाने पर डांस वीडियो की बात की जाए तो इसमें उन्हें कैजुअल वीयर में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस इस गाने पर शानदार कमल मटकाते हुए दिखाई दे रही हैं। वो इस गाने को खूब इन्जॉय कर रही हैं। इसे 35.3 मिलियन व्यूज भी मिल चुके हैं। अगर दूसरे वीडियो की बात की जाए तो आयशा उसमें शिल्पी राज के गाने ‘अपने लवर को धोखा दो’ पर सिजलिंग मूव्स दिखाए हैं। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आयशा ने वीडियो में कैजुअल ड्रेस कैरी की है। फैंस उनकी अदाओं की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वीडियो को 43.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

भोजपुरी में जाएंगी आयशा खान?

भोजपुरी गानों पर आयशा खान का डांस देखकर अब चर्चा जोरों पर होने लगी हैं कि क्या वो भोजपुरी में एंट्री करेंगी? हालांकि, ये अभी साफ नहीं हो पाया है कि वो भोजपुरी में काम करेंगी या नहीं और ना ही उनकी ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है कि वो भोजपुरी में एंट्री करेंगी। मगर सोशल मीडिया पर फैंस उनसे ये जानने के लिए बेताब हो गए हैं कि वो सच में भोजपुरी में जाना चाहती हैं?

मुनव्वर फारूकी की एक्स हैं आयशा

आयशा खान हैदराबाद से ताल्लुक रखती हैं। उनका दूर-दूर तक भोजपुरी से कोई ताल्लुक नहीं है। वो स्टैंडअप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। आयशा ने ‘बिग बॉस 17’ एंट्री कर एक्स बॉयफ्रेंड पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने धोखा देने से लेकर टू-टाइमिंग तक के आरोप लगाए थे। शो में काफी बवाल मचा था। अब दोनों के रास्ते अलग हैं। बहारहाल, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्होंने अभी किसी प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है।