TV Adda: रोहित शेट्टी का रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ इस बार अपने स्टंट के साथ-साथ आसिम रियाज को लेकर भी खूब चर्चा में रहा, जिन्हें चलते शो से बाहर कर दिया गया था। आसिम का शो के बाकी कंटेस्टेंट के साथ रवैया कुछ ठीक नहीं रहा था, जिसके बाद रोहित शेट्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब आसिम ने लाइव शो में KKK 14 के मेकर्स और कंटेस्टेंट्स पर तंज कसा है।

लाइव शो का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो दुबई में हुआ था। जिसमें आसिम कहते दिख रहे हैं, “वो लोग कह रहे हैं कि कोई इंटरनेट पर गंदगी फैला रहा है, अब ये भी ठीक रही है। एक होता है एक्शन और दूसरा रिएक्शन। किसी के एक्शन के बाद दूसरे का रिएक्शन निकलता है, लेकिन वो सिर्फ मेरा रिएक्शन दिखा रहे हैं। खुद का एक्शन उन्होंने दिखाया नहीं।  पूरे वीडियो को एडिट कर के सिर्फ मेरे रिएक्शन का क्लिप दिखाया जा रहा है।

क्या है मामला?

दरअसल शो की शुरुआत में ही आसिम रियाज की किसी के साथ बन नहीं पा रही थी। उनका कहना था कि बाकी कंटेस्टेंट उन पर अटैक कर रहे हैं। एक स्टंट के दौरान सफल न होने पर आसिम ने मेकर्स पर आरोप लगाया था कि वो स्टंट करना किसी के लिए भी पॉसिबल नहीं था। उन्होंने कहा था कि अगर वो लोग स्टंट को कर दिखाएं तो वो शो के लिए पैसा नहीं लेंगे।

आसिम ने टास्क को लेकर कहा था कि अगर शो की टीम इसे कर देगी तो वह मान जाएंगे। जिसके बाद रोहित शेट्टी ने उन्हें वीडियो दिखाया कि कैसे उनकी टीम शो के कंटेस्टेंट्स को टास्क देने से पहले खुद उसे कर के देखती है। इसके बाद रोहित ने उनसे पूछा कि अब उनका क्या कहना है। आसिम ने कहा कि सर कोई दिक्कत नहीं है.. वो आगे कुछ बोलते रोहित शेट्टी भड़क गए। उन्होंने कहा, कल भी तूने बहुत बकवास की। सुन मेरी बात सुन ले वरना मैं उठा के यहीं पटक दूंगा। ऐसे मेरे से बदतमीजी नहीं कर।” इस बहस के बाद आसिम का शो में सफर खत्म हो गया था।