‘बिग बॉस 13’ फेम आसिम रियाज अक्सर किसी न किसी चीज को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। सलमान खान के रियलिटी शो में भी उन्हें सिद्धार्थ के साथ कई बार झगड़े करते हुए देखा गया था। इसके बाद वह रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में दिखाई दिए, जहां उनकी कुछ कंटेस्टेंट्स और होस्ट के साथ लड़ाई हो गई। इसके बाद उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। अब वह फिटनेस बेस्ड रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ में दिखाई दे रहे थे। इसमें उन्हें बतौर जज देखा गया, यहां से यह खबर आ रही है कि अब उन्हें इस शो से भी बाहर कर दिया गया है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर आसिम के कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें वह अभिषेक, रजत के साथ लड़ते हुए दिखाई दिए। यह तक कि रूबीना दिलैक के साथ भी उनकी नोकझोंक हुई। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अप्रैल को कहासुनी के बाद तनाव बढ़ गया और सिचुएशन काफी बिगड़ गई। इसी बीच अब आसिम ने एक नया पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने शो को ‘स्क्रिप्टेड’ बताया है।
रोक दी गई थी शूटिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार, आसिम ने रुबीना का अपमान किया, इसके बाद अचानक से शूटिंग रोक दी गई। फिर अभिषेक मल्हान, रुबीना और आसिम तीनों अपनी वैन में चले गए। इसके बाद बताया गया कि आसिम की टीम और शो के मेकर्स के बीच इस विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत चल रही है। वहीं, आसिम ने क्या कहा है चलिए आपको बताते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “पेड मीडिया में कोई रीढ़ नहीं है, सिर्फ रेट कार्ड है। वे वही छापते हैं जो उन्हें बताया जाता है, मैं जब फैसला करता हूं, तब आगे बढ़ता हूं। चिल्लाते रहो बाहर निकाल दिया गया, मैंने स्क्रिप्ट को लात मारी और गेम पलट दिया। अगली हेडलाइन बनाओ।”
इससे पहले भी अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान और आसिम रियाज की लड़ाई का एक वीडियो सामने आया था। दोनों के बीच का झगड़ा इतना बढ़ गया था कि बात हाथापाई तक जा पहुंची। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।