जो लड़कियां अरुणोदय सिंह पर मरती हैं उनके लिए बुरी खबर है। दरअसल एक्टर ने अपनी कैनेडियन गर्लफ्रेंड ली एल्टन के साथ सात फेरे ले लिए हैं। बॉलीवुड में आएशा के जरिए अपने डैशिंग करियर की शुरुआत करने वाले सिंह अब एक शादीशुदा आदमी बन गए हैं। मंगलवार को भोपाल में उन्होंने पारंपरिक अंदाज में एल्टन के साथ शादी कर ली। ली बहुत प्यारी दुल्हन लग रही थीं। उन्होंने मरुन कलर का कढ़ाई वाला लहंगा पहना हुआ था। वहीं दूल्हे ने ऑफ- व्हाइट शेरवानी पहनी थी। इस रॉयल शादी में इंडस्ट्री से एक्टर के करीबी दोस्त शरीक हुए। जिसमें गौरव कपूर, यूदी, जूही पंडे, सारा जेन डायस और साइरस साहूकार शामिल थे। सभी ने शादी में बहुत अच्छा समय बिताया। इसी साल एक्टर ने ली से सगाई की थी। अपने इंस्टाग्राम पर दोनों अपनी प्यारी फोटोज भी शेयर करते रहते थे। ली गोवा में एक होटल की मालकिन हैं।

जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दे कि अरुणोदय कांग्रेस पार्टी के स्वर्गीय नेता अर्जुन सिंह के पोते हैं। इससे पहले दो डेली पेपर ने उनकी शादी की झूठी खबर देकर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद एक्टर ने खुद इस अफवाह को खारिज करते हुए बताया था कि वो 13 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। 2009 में आई फिल्म सिंकदर से उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत की थी। सोनम कपूर स्टारर आएशा में लड़कियों को उनका शर्टलेस एक्ट बहुत पसंद आया और वो उनपर जान छिड़कने लगी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात ली एल्टन से हुई। एक्टर की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। हम तो इस न्यूलीवेड कपल के हमेशा इसी तरह खुश रहने की उम्मीद करेंगे।

बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय अर्जुन सिंह के पोते और बॉलीवुड अभिनेता अरुणोदय सिंह की शादी के कार्ड से उनकी दादी का नाम गायब है। दादी सरोज कुमारी अरुणोदय के प्रीति भोज में भी नहीं गईं। अरुणोदय के पिता और कांग्रेस से पांच बार विधायक रहे अजय सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र और पैतृक सियासी सीट चुरहट में नव दंपत्ति के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया था ताकि उन्हें स्थानीय लोगों से परिचित कराया जा सके। इनकी शादी जल्द ही मुंबई में होनेवाली है।