Arpita Khan-Aayush Sharma Eid 2023 Party: सलमान खान की बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) और बहनोई आयुष शर्मा (Aayush Sharma) ने बीते दिन ईद की पार्टी रखी थी। इस दौरान सितारों की महफिल सजी। बी-टाउन के जाने-माने सितारों ने शिरकत की। वहीं, एक्ट्रेसेस ने भी ग्लैमर का तड़का लगाकर ईद पार्टी की रौनक ही बढ़ा दी। इसी में बिग बॉस विनर एम सी स्टान (MC Stan) भी पहुंचे। उनका डैशिंग अंदाज देखने के लिए मिला, लेकिन उन्हें लोगों ने आड़े हाथों ले लिया और जमकर खरी-खोटी सुनाने लगे।

दरअसल, रैपर एम सी स्टान का सोशल मीडिया पर सलमान खान की बहन की ईद पार्टी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो कैप पहने, शर्ट और जीन्स में काला चश्मा लगाए हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में जब वो कैमरे के सामने आते हैं तो नीचे की ओर झुक कर अपनी पैंट ठीक करते हैं मानों अपने जूतों को फ्लॉन्ट कर रहे हों। तभी पैपराजी की नजर उनके जूतों पर जाती है और वो चिल्लाने लगते हैं कि भाई का 80 हजार का जूता… 80 हजार का जूता। इस पर एम सी स्टान शर्मा जाते हैं और मुस्कुराने लगते हैं। इसके बाद क्या था सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही कमेंट्स की झड़ी लग गई और लोग एक के बाद एक कमेंट्स करने लगे और एम सी स्टान को यूजर्स की ओर से आइना दिखाने की कोशिश की गई।

अगर एम सी स्टान के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘300 की शर्ट, 400 की जीन्स, 250 के जूते और 100-150 की एक्सेसरीज…ये हो गया चोर बाजार का सुपरस्टार रेडी टू रॉक’। दूसरे ने लिखा, ‘क्या कार्टून लगता है। पता नहीं लोगों को कैसे कैसे नमुने पसंद आते हैं।’ तीसरे ने लिखा, ‘इसका भी रानू मंडल जैसा होगा… जल्दी ही सड़क पर आएगा। इतना एटिट्यूड तो रतन टाटा सर को नहीं है।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ’80 हजार का जूता… आई एम सॉरी मुझे तो ये 8 हजार का भी नहीं लग रहा है।’ इसी तरह से लोग एम सी स्टान को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Image- Instagram Screenshot

सानिया मिर्जा ने दिया था 80 हजार का जूता

एम सी स्टान को सानिया मिर्जा ने 80 हजार का जूता गिफ्ट किया था। बताया जाता है कि सानिया और स्टान एक-दूसरे के दोस्त हैं। इनकी दोस्ती बिग बॉस की पार्टी में हुई थी। हालांकि, बाद में 91 हजार वाले जूते की भी खबर आई थी। बहरहाल, अगर रैपर एमसी स्टान के करियर की बात की जाए तो वो बेहद ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें बिग बॉस से नेम और फेम मिला। रिपोर्ट्स की मानें तो वो जल्द ही बॉलीवुड फिल्म के लिए गाना भी गाने वाले हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।