यूट्यूबर अरमान मलिक अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर अरमान के परिवार की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। यूट्यूबर हाल ही में 3 बच्चों के पिता बने हैं। उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका मां बनी हैं। पहली पत्नी पायल ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है जिसका नाम उन्होंने अयान और तुबा रखा है।

वहीं दूसरी पत्नी कृतिका ने बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम जैद है। तीनों अपने परिवार के बारे में रोज नए-नए अपडेट्स के साथ व्लॉग शेयर करते हैं। जहां उनके घर में एक तरफ खुशी का माहौल हैं, तो वहीं आए दिन कुछ ना कुछ नई मुसीबतें भी उनकी जिंदगी में आ रही हैं।

कृतिका का बेटा जैद जहां अस्पताल में भर्ती है। तो वहीं अब एक व्लॉग में सामने आया था जिसमें पायल रोते हुए नजर आ रही है और वह बता रही हैं कि उनकी बेटी तूबा के सांस आनी बंद हो गई थी। व्लॉग में अरमान मलिक अपनी पत्नी पायल को समझाते हुए नजर आ रहे हैं।

पायल की बेटी को अचानक सांस आनी हुई बंद

अरमान मलिक ने अपने हालिया व्लॉग में बताया कि उन्हें पायल का कॉल आया था कि तूबा सांस नहीं ले रही है। जिसके बाद वह घबराते हुए घर पहुंचते हैं। जहां पायल और अरमान की बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। अरमान अपनी पत्नी पायल को हौसला दे रहे थे। अरमान की बहन ने बताया कि तूबा सांस नहीं ले पा रही थी। पायल वीडियो में फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं।

पायल ने बताया कि तूबा को मुंह से सांस देनी पड़ी थी। इसके बाद यूट्यूबर उन्हें डांटते हुए शांत होने के लिए कहते हैं। अरमान ने पायल को चुप करवाया और उसे फीड करवाने के लिए कहा। अरमान ने बताया कि उनकी बेटी तूबा की सांस अचानक बंद हो गई थी। वह सांस नहीं ले पा रही थी। अरमान ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी फैमिली को नजर लग गई। यूं तो वह ये सब नहीं मानते हैं, लेकिन वह सब हाइजीन वगैरह रखते हैं, फिर भी उनके बच्चे पर आए दिन कोई न कोई मुसीबत आ रही है। हालांकि अब तूबा ठीक है।

जैद भी है अस्पताल में भर्ती

वहीं अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिका का बेटा भी अस्पताल में भर्ती है। जैद को डायरिया हुआ है। जिसके चलते उसे तीन दिन और डॉक्टर अस्पताल में रखेंगे। कई बार मिसकैरेज का दर्द झेल चुकीं कृतिका मलिक अपने बेटे को लेकर काफी परेशान हैं। बता दें कि अरमान मलिक की दो पत्नियां हैं।