बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक (Armaan Malik) पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वो अपनी गायिकी के साथ-साथ लुक के लिए भी जाने जाते हैं। लड़कियां उन पर जान न्यौछावर करती हैं। उन्हें भले ही ढेरों लड़कियां पसंद करती हैं मगर वो तो किसी और पर मर मिटे हैं। वो कोई और नहीं बल्कि लाइफस्टाइल ब्लॉगर आशना श्रॉफ हैं। आशना और अरमान एक-दूसरे को पिछले काफी समय से डेट कर रहे हैं। उन्होंने डेटिंग की खबरों पर काफ पहले ही मुहर लगा दी है। लेकिन आज तो उन्होंने अपने रिश्ते को नाम भी दे दिया है। दोनों अब गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड नहीं बल्कि मंगेतर बन गए हैं। उन्होंने सगाई कर ली है।

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। अरमान मलिक ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना संग सगाई कर ली है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके दी है, जिसमें वो घुटनों के बल बैठकर आशना को प्रपोज करते और इंगेजमेंट रिंग पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें कपल के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में देख सकते हैं कि ब्लॉगर व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और वो इस दौरान बेहद खुश और एक्साइटेड दिखी हैं। सूट-बूट में अरमान भी किसी से कम नहीं लग रहे। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘और हमारा हमेशा अभी शुरू ही हुआ है।’ इस फोटो के सामने आने के बाद तो बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने ढेरों विशेज और बधाइयां दी है। कमेंट बॉक्स में बधाइयों का तांता लग गया है।

Armaan Malik Engagement Photos

इन सितारों ने दी बधाई

अरमान मलिक और आशना को नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने बधाई दी है। इसमें टाइगर श्रॉफ, जरीन खान, वरुण धवन, अथिया शेट्टी, तारा सुतारिया, रिया चक्रवर्ती, महर पीरजदा, ईशा गुप्ता, मालविका राज और आहाना कुमारा समेत अन्य एक्टर्स ने भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी है। उनकी इंगेजमेंट तस्वीर को ढाई लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

ब्रेकअप के बाद फिर साथ आया कपल

आपको बता दें कि सगाई से पहले अरमान मलिक और आशना का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें सूत्रों के हवाले से बताया जाता है कि साल 2017 में दोनों साथ आए थे और फिर बाद में अलग हो गए थे। इसके बाद 2019 में एक बार फिर से कपल ने डेटिंग शुरू कर दी थी। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को छुपाया नहीं है। वो खुद से जुड़े पोस्ट्स शेयर करते हैं, जिसमें इनके बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिलती है। अब सगाई के बाद कपल ने शादी के लिए फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। वो इनकी शादी की डेट जानने के लिए उत्सुक हो गए हैं। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।