Armaan Jain Reception: अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी सोमवार को धूमधाम से मुंबई में हुई। इसके बाद मंगलवार को कपूर खानदान ने बॉलीवुड को अरमान की शादी की खुशी में दावत दी। अरमान की शादी के रिसेप्शन में शाहरुख खान, रेखा, आलिया भट्ट, तारा सुतारिया, शिल्पा शेट्टी जैसे तमाम बड़े सितारे पहुंचे। शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान के साथ नजर आए। आलिया भट्ट भी रणबीर कपूर और नीतू सिंह के साथ पार्टी में एंटर करती दिखीं। शिल्पा शेट्टी गॉर्जियस साड़ी में नजर आईं। वहीं रेखा भी सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

इसके अलावा आज की जनरेशन के स्टार्स जैसे तारा सुतारिया, शनाया, आथिया शेट्टी, कियारा आडवाणी भी घेरेदार लहंगों में नजर आईं। अरमान जैन और अनीसा भी अपनी रिसेप्शन पार्टी में बेहद खूबसूरत जोड़ा लग रहे थे। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा पर सबका नजरें टिकी रहीं। मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ अरमान जैन की रिसेप्शनपार्टी में नडर आईं।

पार्टी में करीना करिश्मा भी बेहद सुंदर लग रही थीं। करिश्मा अपनी बेटी समायरा के साथ दिखीं। करीना करिश्मा ने रिसेप्शन पार्टीमें स्पेशल परफॉर्मेंस भी दिया। करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने करण जौहर के साथ ‘बोले चूड़ियां’ गाने पर भी डांस किया। देखें पार्टी की तस्वीरें:-

 

शाहरुख खान और गौरी खान अरमान जैन की वेडिंग रिसेप्शन में कुछ इस अंदाज में पहुंचे। शाहरुख ने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। वहीं शाइनी ड्रेस में गौरी नजर आईं।

रानी मुखर्जी टिशू साड़ी में स्टाइलिश अवतार में नजर आईं। रानी काफी सिंपलऔर सोबर गेटअप में दिखाई दीं। रानी का पर्स रखने का स्टाइल फैंस को काफी पसंद आया।

रेखा जब भी किसी पार्टी में जाती हैं उनका लुक और निखर जाता है। इस बार भी रेखा बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। रेखा गोल्डन साड़ी में नजर आईं.

पार्टी में मलाइका अरोड़ा रेड कलर की ड्रेस में दिखीं। मलाइका अर्जुन के साथ नजर आईं। मलाइका अर्जुन को सोशल मीडिया पर काफी रिएक्शन भी मिल रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों साथ में अच्छे लग रहे हैं।

कजिन अरमान की शादी में ऑफवाइट सूट ड्रेस में पहुंची करिश्मा कपूर साथ में बेटी समायरा।

मलाइका अरोड़ा का स्टाइलिश अवतार,डिफरेंट तरह के गाउन में मलाइका काफी खूबसूरत लग रही हैं।

करीना कपूर की ननंद सोहा अली खान और पति कुणाल खेमू साथ में।

करीना कपूर खान ने कजिन अरमान की शादी के रिसेप्शन में शाइनी सिल्वर कलर का लहंगा पहना था।

आलिया  भट्ट रणबीर कपूर और नीतू कपूर के साथ अरमान के रिसेप्शन में शामिल हुईं। आलिया नेबेहद खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था।

अरमान जैन अपनी पत्नी अनीसाके साथ।

तारा सुतारिया अरमान जैन की वेडिंग रिसेप्शन में कुछ इस अंदाज में पहुंचीं।

आलिया भट्ट का बेहद खूबसूरत लहंगा।