एक समय के बाद सेलिब्रिटीज को उनके बारे में छप रही अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो अपने बारे में लिखे जा रहे कंटेट को इग्नोर करने लगते हैं। अपने लिए लगातार लिखे जा रहे झूठ, प्रोजेक्ट आदि के बारे में वो बोलना समय की बर्बाद समझने लगते हैं। लेकिन अर्जुन कपूर को एक पब्लिकेशन पर काफी गुस्सा आया है। दरअसल उसने एक्टर की मां के लिए काफी असंवेदनशील शब्द लिखे थे। हेंडिग में लिखा गया था- तो इसलिए अर्जुन को छोड़ कर चली गई उसकी मां। कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना विरोध जताते हुए कहा- मैं आमतौर पर अपने बारे में लिखी रही किसी खबर पर रिएक्ट नहीं करता हूं लेकिन जिस आदमी ने अपनी मां को खोया हो, मेरे हिसाब से उसके लिए यह बेकार और असंवेदनशील है। जिन्हे यह बात नहीं पता है उन्हें हम बता दें कि अर्जुन की पहली फिल्म सिनेमाघरों में आने से पहले ही 2012 में बीमारी की वजह से उनकी मां का निधन हो गया था। यह ऐसा रिश्ता है जिसके बारे में एक्टर बहुत कम बोलते हैं क्योंकि वो अपनी मां के बहुत करीब थे।
एक लीडिंग पेपर को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने अपनी जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण इंसान के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि मेरी मां इस दुनिया की सबसे अच्छी शख्स थीं। मेरे पास आज भी लोग आते हैं और बताते हैं कि वो कितनी दयालु, नम्र और दरियादिल इंसान थीं। वो लोगों के साथ अपने रिश्ते को बरकरार रखती थीं। उनका परिवार के हर सदस्य के साथ रिश्ता था। उन्होंने हमें कभी भी दादा-दादी के घर से अलग नहीं किया क्योंकि वो चाहती थी कि हम अपने परिवार के साथ रहें और हमें बेहतर वातावरण मिल सके। इसी वजह से हमें ढेर सारा प्यार और केयर मिली। जो हमें पूरी जिंदगी जीने में मदद करेगा।
I don't normally react to what's written about me but for a man who's lost his mother I find this headline highly distasteful & insensitive. pic.twitter.com/s3vq9F7PuM
— arjunk26 (@arjunk26) November 27, 2016
बता दें कि दबंग खान के भाई अरबाज खान की पर्सनल लाइफ इन दिनों थोड़ी मुश्किल में चल रही है। दरअसल वो अपनी पत्नी मलाइका अरोड़ा खान से तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि बच्चों के लिए वो अभी भी साथ हैं। हाल ही में बेटे की बर्थडे पार्टी पर दोनों साथ भी नजर आए थे। लेकिन कपल के दौर पर दोनों अलग हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले वो फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर करने गए थे। एक तरफ जहां दोनों की तलाक की खबरें सुर्खियों में है। वहीं मलाइका अरोड़ा का नाम एक्टर अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है।