बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का 12 सितंबर को निधन हो गया। इस दुख के मौके पर इंडस्ट्री के तमाम लोग उनके घर पर पहुंचे और उनके पिता के अंतिम संस्कार में भी सितारों को देखा गया। अर्जुन कपूर, जिनके साथ मलाइका का कथित तौर पर ब्रेकअप हो चुका है, वो हर पल मलाइका के साथ खड़े नजर आए। इसके लिए एक बार फिर अर्जुन कपूर की तारीफ हो रही है।

ब्रेकअप के बाद भी बुरे वक्त में साथ अर्जुन कपूर?

पिछले कई महीनों से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं और दोनों अब साथ में भी नजर नहीं आते। मलाइका के पिता के निधन के खबर के बाद अरबाज खान का वीडियो सामने आया था, जिसमें वो उनके घर पहुंचते नजर आए थे। कुछ समय बाद ही अर्जुन कपूर को अनिल मेहता के रेजिडेंस पर पहुंचते देखा गया था। तब से अंतिम संस्कार और उसके बाद देर शाम भी अर्जुन को मलाइका के आसपास देखा गया। निधन वाले दिन भी अर्जुन को आने-जाने वाले लोगों को अटेंड करते देखा गया था।

फिर अर्जुन कपूर ने जीता दिल

सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिन पर लोग कमेंट्स कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इंसानियत देखनी है तो अर्जुन कपूर को देख लिया जाए। कथित ब्रेकअप के बाद भी वो मलाइका और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। एक यूजर ने लिखा, “अर्जुन बहुत अच्छे पार्टनर हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “बहुत खूब अर्जुन, आप एक अच्छे इंसान हो।” अन्य यूजर ने लिखा, “अर्जुन और मलाइका को जिंदगी भर साथ रहना चाहिए।”

I

श्रीदेवी के निधन पर पिता के दूसरे परिवार के साथ थे अर्जुन

अर्जुन कपूर की एक्टिंग भले ही हर किसी को पसंद न हो, लेकिन उनकी अच्छाई की तारीफ सब करते हैं। साल 2018 में श्रीदेवी का निधन हो गया था। अपने पिता की दूसरी पत्नी के निधन पर अर्जुन कपूर सारी नाराजगी भुलाकर उनकी बेटियों जान्हवी और खुशी के साथ खड़े नजर आए थे। बता दें कि अर्जुन कपूर की मां को छोड़ बोनी कपूर ने श्रीदेवी से दूसरी शादी की थी। दोनों परिवारों के बीच संबंध अच्छे नहीं रहे, लेकिन श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला ने न सिर्फ पिता बोनी कपूर को संभाला, बल्कि सौतेली बहने जान्हवी और खुशी का भी पूरा ख्याल रखा। आज अर्जुन का जान्हवी कपूर और खुशी के साथ सगे भाई बहन जैसा रिश्ता है।

ये सेलेब्स भी पहुंचे मलाइका के घर

बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद उनके पूर्व पति अरबाज खान के सभी घरवाले उनके घर पहुंचे। सलीम खान, सोहेल खान, मलाइका की पूर्व सास सुशीला चरक, पूर्व ननद अर्पिता और अलवीरा मौके पर पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के बाद देर शाम सलमान खान भी उनसे मिलने पहुंचे।