Malaika Arora and Arjun Kapoor Relationship:  मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीते सालों से ही रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। अक्सर एक-दूसरे संग नजर आने वाले मलाइका-अर्जुन को सोशल मीडिया पर दोनों के उम्र के फासले के कारण ट्रोल होना पड़ता है। अर्जुन कपूर इस वक्त 33 साल के तो वहीं मलाइका अरोड़ा 45 साल की हैं। 12 साल का मलाइका-अर्जुन के बीच उम्र का फासला होने के कारण लोग सोशल मीडिया पर दोनों के लिए बुरा-भला कहते हैं। ऐसे में पहली बार अर्जुन कपूर ने मलाइका संग उम्र के अंतर पर चुप्पी तोड़ी है।

अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा, ”मैं इस बारे में कोई भी बात नहीं करना चाहता हूं और न ही महत्व देना चाहता हूं। मेरे लिए इसके कोई मायने नहीं है। इसलिए मैं इसके बारे में कोई भी सफाई नहीं देना चाहता हूं।” मलाइका-अर्जुन की शादी को लेकर भी तमाम तरह की खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि कपल शादी की खबरों को हमेशा से इंकार करते ही आए हैं। करण जौहर ने अपने चैट शो कॉफी विद करण में भी मलाइका-अर्जुन की शादी का हिंट दिया था। वहीं शादी के सवाल में अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब भी वह शादी का फैसला लेंगे, बेशक वह सभी को इसकी जानकारी देंगे।

करियर की बात करें तो अर्जुन की कुछ वक्त पहले ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। वहीं अब अर्जुन आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ में नजर आएंगे। वहीं मलाइका अरोड़ा टीवी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में जज की भूमिका अदा कर चुकी हैं। फिलहाल वह फिल्मों से दूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि अर्जुन संग रिश्ता रखने के चलते मलाइका को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है।