नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘इशकजादे’ अर्जुन कपूर और ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा पहली बार बड़े पर्दे पर फिल्म ‘तेवर’ में नज़र आएंगे। आज फिल्म का पहला ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया।

लॉन्चिंग इवेंट पर फिल्म के स्टार अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और मनोज वाजपेयी काफी उत्साहित नज़र आए।

वीडियो में देखें फिल्म ‘तेवर’ का पहला ट्रेलर:

इस फिल्म में दर्शकों को एक्शन और रोमांस का तड़का देखने को मिलेगा। यह फिल्म 9 जनवरी 2015 को रिलीज़ होगी।