अर्जुन कपूर इस वक्त ‘सिंघम अगेन’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी सौतेली बहनें यानी जान्हवी कपूर और खुशी के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर बात की। अर्जुन कपूर का कहना है कि वो दोनों को अपनी लाइफ में पाकर बहुत खुश हैं। इसके साथ ही अर्जुन ने बताया कि वो जान्हवी और खुशी दोनों में से किसके ज्यादा क्लोज हैं। इस इंटरव्यू में जान्हवी कपूर ने भी ऑडियो मैसेज के जरिए अपने भाई अर्जुन कपूर की लाइफ को लेकर कुछ बातें बताई हैं।
खुशी करती है परवाह
अर्जुन कपूर ने गलाट्टा इंडिया के साथ खास बातचीत की। अर्जुन कपूर ने अपनी बहनों के साथ खास बॉन्ड को लेकर बताया। अर्जुन ने कहा कि जिस परिस्थिति में वो लोग एक दूसरे के करीब आए वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था लेकिन अब वो एक दूसरे की हिम्मत हैं। एक्टर ने कहा कि उनकी लाइफ के अच्छे पल जान्हवी और खुशी के बिना अधूरे हैं। इसके बाद उन्होंने बताया कि खुशी उनके कहे बिना भी उनकी फिल्म देखने गईं और इससे पता चला कि वो उनकी बहुत केयर करती हैं।
जान्हवी ने भाई के लिए कही ये बात
इस दौरान जान्हवी ने भी अर्जुन कपूर के बारे में कुछ संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने कहा, “मैंने पिछले दो सालों में उसे इंतजार करते देखा है। हर कोई जानता है कि यह उनके लिए आसान सफर नहीं रहा र मुझे पता है कि उन्होंने हमेशा बहादुरी से सामना किया है, लेकिन मैं जानती हूं कि ऐसे भी दिन आए हैं जब उम्मीद रखना और आगे बढ़ते रहना और सभी मुश्किलों से लड़ना और विश्वास करना बेहद मुश्किल हो गया था। उस साहस के लिए मुझे उन पर बहुत गर्व है।”
जान्हवी का ये संदेश सुन अर्जुन काफी इमोशनल हुए और उन्होंने बताया कि जान्हवी के साथ उनका बॉन्ड कैसा है। अर्जुन ने बताया कि खुशी ज्यादातर शांत रहती हैं और इस बात का वो लोग मजाक भी उड़ाते हैं, लेकिन वो उनकी फिल्म देखने गईं इससे पता चलता है कि वो उनकी कितनी परवाह करती हैं। एक्टर ने कहा कि वो और जान्हवी ज्यादा क्लोज हैं, क्योंकि जान्हवी उनसे उम्र में उतनी छोटी नहीं हैं, जितनी खुशी हैं।अर्जुन ने बताया कि जान्हवी ने उन्हें कमजोर पलों का सामना करते देखा है।
इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने जान्हवी और खुशी की परवरिश की भी तारीफ की। एक्टर ने कहा कि वह उन्हें अपने जीवन में पाकर बेहतर महसूस करते हैं। वह उनसे प्यार करते हैं और उनकी परवाह करते हैं, और उन्हें खुशी है कि वे ‘अच्छी तरह से पले-बढ़े’ बच्चे हैं।
बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही थीं, हालांकि दोनों की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया था। मगर कुछ समय पहले एक इवेंट के दौरान अर्जुन ने कहा कि वो सिंगल हैं। इसके बाद मलाइका ने भी इंस्टाग्राम पर अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताया। खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
