बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) हाल ही में एमटीवी के निशेध सीजन-2 (MTV’s Nishedh Season 2) के लॉन्च पर नजर आए। जहां उन्होंने कई मुद्दों पर बात की और रिपोर्ट्स ने उनसे कई सवाल किए। अर्जुन कपूर ने एसटीडी (STDs), टीबी (Tuberculosis) अबॉर्शन (abortion) जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। जिसके बाद उनसे शादी से पहले कई पार्टनर्स होने और इंटिमेसी को लेकर उनकी राय के बारे में पूछा गया।
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक एक रिपोर्टर ने अर्जुन से पूछा,”हमारे देश की पहचान, हमारे देश की संस्कृति-जहां शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने नहीं चाहिए। आप ऐसा क्यों सोचते हैं कि शादी से पहले या शादी के बाद कई पार्टनर हों या ओपन रिलेशन हो? क्योंकि भारत की पहचान एक और एक ही आदमी से है। हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं और शादी भी एक बार ही करते हैं।”
रिलेशनशिप को लेकर अर्जुन की राय
इसपर अर्जुन (Arjun Kapoor Relaionship) ने लंबा चौड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा,”एक इंसान की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। आप बहुत से लोगों से मिलते हैं और कई रिलेशनशिप में रहते हैं। जब आप शादी करने का सोचते हैं। रिलेशनशिप में रहना शादी करने से बड़ी बात होती है। उस स्टेज तक पहुंचने की प्रोसेस होती है।”
कम उम्र में नहीं होती समझ
“उससे पहले, यदि आप जिज्ञासु हैं, तो आप जीवन की खोज करना चाहते हैं। आप उस पहले इंसान से मिलकर ये नहीं तय कर सकते कि इससे शादी होगी। आप कैसे बता सकते हैं कि वो आपके लिए सही हैं या नहीं? आप 18-19 साल की उम्र में ये कैसे बता सकते हैं कि एक दूसरे के लिए पर्फेक्ट हैं या नहीं? आप प्यार के बारे में क्या समझते हैं?”
कई पार्टनर रखने पर अर्जुन ने रिपोर्टर को दिया तर्क भरा जवाब
“कई बार आपको लगता है कि ये ही सच्चा प्यार है लेकिन बाद में आपको समझ आता है कि आपको अपने करियर पर फोकस करना है और हम इस रिश्ते के साथ नहीं रह सकते। क्योंकि ऐसी कई चीजें होती हैं जो ठीक नहीं होती। ये स्वीकार्य है, क्यों नहीं है? जब आप कई पार्टनर के बारे में पूछते हैं, ये कोई वीडियो गेम नहीं है। तो आप अपने सवाल बदलिए। इसका जवाब बहुत ही तर्क वाला है।”